फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   madhya pradesh news: 75-yr old raped by a 16-year-old in seoni district, mp

Madhya Pradesh: 75 साल की वृद्धा जंगल में लकड़ी बीनने गई थी, एक 16 साल के लड़के ने किया उससे दुष्कर्म

Tue, 26 Jul 2022 05:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 26 Jul 2022 05:31 PM IST
सार

सिवनी जिले में नाबालिग किशोर ने एक 75 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला लकड़ी बीनने जंगल गई थी, तब नाबालिग ने उसके साथ ज्यादती की। 

विज्ञापन
madhya pradesh news: 75-yr old raped by a 16-year-old in seoni district, mp
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य पहाड़ीखेड़ा ग्राम में एक नाबालिग किशोर ने 75 साल की वृध्द महिला के साथ दुष्कर्म किया है। यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि कोई नाबालिग किस तरह 75 साल की महिला के साथ ऐसा कुछ कर सकता है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोर्ट के आदेश पर उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। 
विज्ञापन


मामला आधेगांव थाना क्षेत्र में आने वाले पहाड़ीखेड़ा ग्राम की है। यह घटना 23 जुलाई को घटित हुई। 75 वर्षीय वृद्ध महिला उस समय जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। एक 16 वर्षीय लड़का भी अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान लड़के ने वृद्ध महिला की लाचारी का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसे धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। 
विज्ञापन


महिला ने रात को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि नाबालिग ने उसके साथ गलत काम किया। घटना के संबंध में किसी और को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर धारा 376 तथा धारा 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया। साथ ही वृद्ध महिला को मेडिकल जांच के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस घटना के अगले दिन यानी 24 जुलाई को किशोर को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जुवेनाइल जस्टिस कानून के तहत आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भिजवा दिया गया है। पुलिस ने सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed