फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Madhya Pradesh: Jabalpur Hospital Chief And VHP Leader Held For Fake Remdesivir Racket

जबलपुर: जिंदगी बचाने के लिए लगाए 'मौत के इंजेक्शन', अस्पताल के निदेशक समेत चार गिरफ्तार

Tue, 11 May 2021 08:24 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 11 May 2021 08:24 AM IST
सार

चंद रुपयों के लालच के लिए जबलपुर के एक अस्पताल के निदेशक ने अपने यहां भर्ती कोरोना मरीजों को रेमडेसिविर का नकली इंजेक्शन लगवा दिया, जो कई मरीजों के लिए जानलेवा भी साबित हुआ। पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन रैकेट मामले में अस्पताल के निदेशक सरबजीत सिंह मोखा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Jabalpur Hospital Chief And VHP Leader Held For Fake Remdesivir Racket
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

विस्तार

देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से कोहराम मचा हुआ है। हर रोज लाखों लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं और हजारों की जान जा रही है, लेकिन कइयों के लिए यह संकट ‘अवसर’ बन गया है। चंद रुपयों के लालच के लिए जबलपुर के एक अस्पताल के निदेशक ने अपने यहां भर्ती कोरोना मरीजों को रेमडेसिविर का नकली इंजेक्शन लगवा दिया, जो कई मरीजों के लिए जानलेवा भी साबित हुआ। पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन रैकेट मामले में अस्पताल के निदेशक सरबजीत सिंह मोखा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जबलपुर के सिटी अस्पताल में भी कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है। इस अस्पताल में अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में इंदौर से करीब 500 रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगाए गए थे, जो कोरोना मरीजों को लगाए गए थे। ये इंजेक्शन अस्पताल संचालक सरबजीत सिंह मोखा ने मंगाए थे।
विज्ञापन


नकली इंजेक्शन के चलते कई मरीजों की मौत: पुलिस
गुजरात पुलिस ने कुछ दिन पहले नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया था। इस रैकेट के सदस्य सपन जैन ने पूछताछ में पुलिस को जबलपुर के सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा का भी नाम लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि सरबजीत ने रैकेट के माध्यम से इंदौर से जबलपुर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगाए। करीब 500 की संख्या में यह इंजेक्शन अस्पताल में ही खपा दिए गए, जिसके चलते कई मरीजों की जान चली गई। इस इंजेक्शन के लिए मरीजोें से मोटी रकम वसूली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज कर फरार चल रहे सरबजीत सिंह समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी पता लगा रही है कि आरोपी सरबजीत के अस्पताल में 500 इंजेक्शन का ही इस्तेमाल हुआ या इससे अधिक भी मंगाए गए?


वीएचपी ने पद से हटाया
आरोपी सरबजीत सिंह नर्मदा मंडल का विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) अध्यक्ष भी है। नकली इंजेक्शन रैकेट नाम आने के बाद वीएचपी ने आरोपी सरबजीत को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed