{"_id":"63ea3f56cf5f97bac204d9fd","slug":"made-physical-relations-with-a-minor-on-the-pretext-of-marriage-got-pregnant-and-got-abortion-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर सेवानिवृत्त नर्स से करवाया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर सेवानिवृत्त नर्स से करवाया गर्भपात
Mon, 13 Feb 2023 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:17 PM IST
सार
15 साल की किशोरी को 20 साल के उसके परिचित ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोपी युवक किशोरी को शादी का झंसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करवा दिया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर जिले के मझौली थानांतर्गत नाबालिग से दुराचार कर गर्भवती करने तथा सेवानिवृत्त नर्से के साथ मिलकर गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक व गर्भपात करवाने वाली नर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मझौली थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा के अनुसार पोला रोड निवासी 15 साल की किशोरी को 20 साल के उसके परिचित ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोपी युवक किशोरी को शादी का झंसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। किशोरी के गर्भवती होने पर युवक उसे लेकर मझौली निवासी सेवानिवृत्त नर्स के पास ले गया था। सेवानिवृत्त नर्स ने गर्भपात के लिए किशोरी को दवाई दी थी।
दवाई खाने के कारण किशोरी की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद किशोरी ने परिजनों को घटना के संबंध में बताया। पुलिस ने आरोपी युवक व सेवानिवृत्त नर्स के खिलाफ धारा 376, 315,120, 34 सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को उपचार के लिए जबलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।