फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Kanha National Park: Three arrested for hunting tiger by electrocution, Tiger T-46 died

Kanha National Park: करंट लगाकर बाघ का शिकार करने वाले तीनों गिरफ्तार, टाइगर टी-46 की हुई थी मौत

Sun, 10 Mar 2024 09:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 09:48 PM IST
सार

बाघ का शिकार करने वाले तीन शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाघ का शव जिस स्थान में मिला वहां किसी प्रकार की कोई फसल नहीं लगी हुई थी। वन्य प्राणियों का शिकार करने के लिए विद्युत तार लगाया गया था। 

विज्ञापन
Kanha National Park: Three arrested for hunting tiger by electrocution, Tiger T-46 died
बाघ की शिकार करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। - फोटो : ANI

विस्तार

कान्हा नेशनल पार्क प्रबंधन ने करंट लगाकर बाघ की शिकार करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने वन्य प्राणी का शिकार करने के लिए विद्युत तार की लाइन बिछाई थी। करंट के चपेट में आने के कारण टाइगर टी-46 की शुक्रवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बालाघाट के कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट से लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित ग्राम करेली स्थित एक खेत में शुक्रवार को वयस्क बाघ का शव मिला था। ग्रामीणजनों द्वारा पार्क प्रबंधक को इसकी सूचना दी गई। पार्क प्रबंधक के कर्मचारी को बाघ का शव पर करंट के निशान मिले थे। शव के पास से विद्युत तार भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन


कान्हा टाइगर नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर पी गोयल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघ का शव जिस स्थान में मिला वहां किसी प्रकार की कोई फसल नहीं लगी हुई थी। वन्य प्राणियों का शिकार करने के लिए विद्युत तार लगाया गया था। विद्युत तार लगाने वाले आरोप परसराम पिता नसीब सिंह को गत दिवस गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि वन्यजीव का शिकार करने विद्युत तार की लाइन बिछाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed