{"_id":"63ef8ec406fb395b860200a0","slug":"jabalpur-youth-stripped-naked-and-beaten-for-five-thousand-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: पांच हजार के लिए युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: पांच हजार के लिए युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज
Fri, 17 Feb 2023 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 07:57 PM IST
सार
पांच हजार रुपये के लिए युवक का अपहरण कर उसे बाथरूम में बंद कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में पांच हजार रुपये के लिए युवक का अपहरण कर उसे बाथरूम में बंद कर बेसबॉल के डंडे तथा लोहे के पाइप से मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है।
गौर चौकी प्रभारी टेकचंद्र शर्मा के अनुसार पुरानी बस्ती सालीवाड़ा निवासी शुभम सेन ने मिनी सोनकर से पांच हजार रुपये कर्ज लिया था। शुभम को अमन चौधरी से तीन हजार रुपये लेने थे। शुभम ने विवाद कर अमन से तीन हजार रुपये ले लिए थे। शुभम द्वारा विवाद कर तीन हजार रुपये लेने की जानकारी अमन ने मिनी को दी थी। मिनी के कहने पर गत दोपहर अमन (23) निवासी पिंडरई बरेला, राजा (26) निवासी लालमाटी घमापुर व अशोक उर्फ चपटा (35) निवासी सिद्धबाबा घमापुर सत्तू चक्रवर्ती की होटल से शुभम का अपहरण कर कार से रेन बसेरा ले आए। शुभम को बाथरूम में निर्वस्त्र आरोपी युवकों ने उसके साथ बेसबॉल के डंडे तथा लोहे के पाइप से मारपीट की। घायल युवक को आरोपी उसके घर के सामने फेंककर भाग गए थे।
परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण व मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा एक आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।