{"_id":"61e17a23e2580c1c4e56a055","slug":"jabalpur-wheels-of-ac-coach-of-bandra-special-train-derailed-on-main-railway-line-second-incident-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: मुख्य रेल लाइन पर बेपटरी हुए बांद्रा स्पेशल ट्रेन के पहिए, तीन दिन में दूसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: मुख्य रेल लाइन पर बेपटरी हुए बांद्रा स्पेशल ट्रेन के पहिए, तीन दिन में दूसरी घटना
Fri, 14 Jan 2022 07:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 14 Jan 2022 07:44 PM IST
सार
शुक्रवार दोपहर बांद्रा स्पेशल ट्रेन के पहिए पटरी से उतर गए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बांद्रा स्पेशल ट्रेन के खाली कोचों को कोचिंग डिपो से मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म चार पर लाया जा रहा था। इस दौरान एक डिब्बे के चार पहिए पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
Jabalpur: पटरी से उतरे बांद्रा स्पेशल ट्रेन के एसी कोच के पहिए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार दोपहर बांद्रा स्पेशल ट्रेन के पहिए पटरी से उतर गए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बांद्रा स्पेशल ट्रेन के खाली कोचों को कोचिंग डिपो से मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म चार पर लाया जा रहा था। इस दौरान एक डिब्बे के चार पहिए पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोच के शंटिंग के दौरान यह घटना हुई है। घटनास्थल में तकनीकी खामी बताई जा रही है। रेल यातायात किसी तरह से प्रभावित ना हो इसलिए दूसरी ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 4, 5,6 से निकाला गया। मौके पर क्रेन की मदद से चार पहियों को पटरी पर लाने की कवायद की गई। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल रेलवे के तकनीकी अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में यह दूसरी घटना है। इससे पहले पार्सल स्पेशल ट्रेन के कोच के पहिए भी जबलपुर रेलवे स्टेशन के इटारसी एंड पर ही उतर गए थे, जिसे काफी मशक्कत के बाद वापस पटरी पर लाकर ट्रेन को रवाना किया गया था।
विज्ञापन
