फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Tribal youth beaten with kicks and punches, protested against selling liquor worth Rs 60 for 80

Jabalpur: आदिवासी युवक को लात-घूंसों से पीटा, 60 रुपये की शराब 80 में बेचने का किया था विरोध

Thu, 09 Jun 2022 11:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 11:37 AM IST
सार

जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र के बिजौरी में 60 रुपये की देशी शराब 80 रुपये में बेचने का विरोध करने पर एक आदिवासी युवक को शराब माफिया ने बेहरमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Jabalpur: Tribal youth beaten with kicks and punches, protested against selling liquor worth Rs 60 for 80
युवक को पीटते शराब माफिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले के चरगवां थाना के बिजौरी में एक युवक ने 60 रुपये की शराब 80 रुपये में बेचने का विरोध किया तो, शराब दुकान के कर्मचारियों  ने आदिवासी युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने युवक को लात-घूंसों और हॉकी के बेट से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला चरगवां क्षेत्र के बिजौरी का है। यहां बुधवार देर शाम शराब दुकान में एक आदिवासी युवक शराब लेने पहुंचा था। उसने माफिया के मनमाने रेट पर शराब बेचने का विरोध किया तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। आदिवासी युवक ने दुकान संचालक को कानून का हवाला देते हुए कार्रवाई की बात कही, जो कि दुकान संचालक को नगवार गुजरी। युवक की बात सुनकर शराब माफिया भड़क उठे और दुकान के कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने युवक को प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पीटा। घटना के बाद पीड़ित आदिवासी युवक के परिजन भी शराब दुकान पहुंचे। जिसके बाद कर्मचारियों ने परिजनों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


आदिवासी युवक का नाम मुलायम ठाकुर बताया जा रहा हैं। पीड़ित गांव बिजौरी में स्थित देशी शराब दुकान में शराब खरीदने गया था। युवक ने काउंटर से देशी प्लेन शराब मांगी और 60 रुपये दे दिए, जिसके बाद दुकान के कर्मचारी ने उससे 20 रुपये और मांगे। युवक ने विरोध करते हुए कहा कि सभी जगह 60 रुपये में मिल रही है, आप 80 का क्यों दे रहे हो। यह सुनकर शराब दुकान से एक कर्मचारी बाहर आया और युवक से कहा कि पीछे 60 रुपये की मिलती है, कर्मचारी की बात सुनकर युवक उसके साथ पीछे चला गया, जहां आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed