फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Three arrested with leopard skin, hunted with a noose

Jabalpur: तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार, फंदा लगाकर किया गया था शिकार

Fri, 13 Jan 2023 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 06:59 PM IST
सार

जबलपुर पुलिस ने बेचने के लिए ले जाई जा रही तेंदुए की खाल बरामद की है। जिसकी लंबाई 29 इंच तथा चौड़ाई 22 इंच थी। चारों पैर, पूंछ तथा सिर के अवशेष नहीं थे। तीन लोगों को मामले में गिरफ्तार भी किया गया है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Three arrested with leopard skin, hunted with a noose
तेंदुए का शिकार करने और उसकी खाल को बेचने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेंदुए का शिकार करने और उसकी खाल को बेचने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चार पहिया वाहन, तेंदुए की खाल बरामद की है। पता चला है कि तेंदुए का शिकार लगभग दो माह पूर्व फंदा लगाकर किया गया था।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल के अनुसार गुरुवार की रात सूचना मिली थी कि मझौली से दो चार पहिया वाहन निकले हैं। इसमें से एक में तेंदुए की खाल रखी हुई है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पनागर थाना पुलिस तथा क्राइम ब्रांच ने बम्हनौदा चौराहा में चैकिंग लगाई थी। पुलिस की चैकिंग को देखकर बोलेरो क्रमांक एमपी 20 सीएच 4891 के चालक प्रतीक चौबे (33) तथा वैन क्रमांक एमपी 20 बीए 6569 के चालक शंकर पटैल ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए भागने का प्रयास किया। दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली गई तो बोलेरो में तेंदुए की खाल मिली। जिसकी लंबाई 29 इंच तथा चौड़ाई 22 इंच थी। चारों पैर, पूंछ तथा सिर के अवशेष नहीं थे।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुंडम थाना इलाके के ग्राम जमुनिया निवासी विश्राम सिंह से प्रतीक चौबे ने उक्त खाल तीन हजार रुपये में खरीदी थी। खाल को बेचने के लिए वह खजरी-खिरिया बायपास जा रहे थे। विश्राम सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि लगभग दो माह पूर्व फसल को जानवरों से बचाने के लिए उसने खेत में फंदा लगाया था। फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने तेंदुए की खाल निकालकर सुखा ली थी और बचे हुए अवशेष कुत्तों को खिला दिए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं से 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed