फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: The person who raped a minor was sentenced to 20 years, was taken for a ride on the pretext

Jabalpur: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा, घुमाने के बहाने ले गया था उठाकर

Wed, 17 May 2023 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 May 2023 07:17 PM IST
सार

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले युवक को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। वह नाबालिग को जबरदस्ती उठाकर ले गया था और दुष्कर्म किया था। कोर्ट ने दोषी पर पांच हजार का अर्थदंड भी लगाया है। 

विज्ञापन
Jabalpur: The person who raped a minor was sentenced to 20 years, was taken for a ride on the pretext
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 20 साल के कारावास की सजा से दंडित किया है। न्यायालय ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाते हुए पीड़िता को दो लाख रुपये की प्रतिकर राशि प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से न्यायालय को बताया गया कि आरोपी सुरेन्द्र उर्फ सोनू पटेल की मां मदन महल थानांतर्गत किराये के घर में रहती थी। मां से मिलने उनका बेटा अक्सर आता जाता था। अभियुक्त 21 दिसंबर 2020 को अपनी मां से मिलने आया था। मकान मालिक की नाबालिग बेटी उस समय घर पर अकेली थी। अभियुक्त ने उसे घुमाकर लाने का प्रलोभन किया। मना करने पर वह जिद करने लगा और जबरदस्ती उसे ऑटो में बैठाकर घमापुर की पहाड़ियों में लग गया। बेटी के लापता होने की रिपोर्ट पीड़िता की मां ने 22 दिसंबर 2020 को पुलिस में दर्ज करवाई। मदन महल पुलिस ने अगले दिन पीड़िता को दस्तयाब करते हुए मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि रात में उसने अभियुक्त से कहा कि उसे घर जाना है, तो वह उसे वापस घर लेकर नहीं गया और उसने जबरदस्ती दुराचार किया। उसने अभियुक्त को बहुत बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना। 
विज्ञापन

पुलिस ने अपहरण, दुराचार व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अदालत के समक्ष चालान पेश किया। सुनवाई दौरान पेश किए गए गवाह व साक्ष्यों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने आरोपी को उक्त सजा से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से एडीपीओ मनीषा दुबे ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed