फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: The murderer of those who died in resorts still glimpse

Jabalpur: रिसॉर्ट में युवती की हत्या करने वाला अब भी फरार,आरोपी सुर्खियों में आने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव

Sat, 12 Nov 2022 10:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 10:55 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एसएस बघेल के अनुसार आरोपी युवक मीडिया कवरेज के लिए सोशल मीडिया को उपयोग कर रहा है। युवक मीडिया की खबर को देख रहा है और मृतका के इंस्टाग्राम का उपयोग कर रहा है। 

विज्ञापन
Jabalpur: The murderer of those who died in resorts still glimpse
मेखला रिसॉर्ट में युवती की हत्या (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के मेखला रिसोर्ट के कमरे में युवती की हत्या करने वाला प्रेमी युवक पांच दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। आरोपी युवक ने हत्या के बाद बनाया गया वीडियो सहित अन्य फोटो सोशल मीडिया में वायरल किया है। पुलिस की आधा दर्जन टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


युवक द्वारा वायरल वीडियो में युवती रक्त रंजित अवस्था में पलंग में पड़ी हुई थी और अंतिम सांस गिन रही थी। पलंग व बैड पर खून फैला हुआ था और युवक रजाई उठाते हुए लड़की का चेहरा दिखाता है और कहता है कि बेवफाई नहीं करने का...। दूसरे वायरल वीडियो में लड़का अपना नाम अभिजीत पाटीदार निवासी पटना बता रहा है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- रिसॉर्ट के कमरे में मिली खून से सनी युवती की लाश, फर्जी आईडी देकर युवक के साथ रुकने आई थी
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की हत्या करना कबूल करते हुए कह रहा है कि वह तेल व शक्कर का व्यापारी है। व्यापार में जितेन्द्र उसका पार्टनर है और युवती से दोनों के प्रेम संबंध थे। युवती उसके पार्टनर के 10-20 लाख रुपये लेकर जबलपुर आ गई थी। पार्टनर के कहने पर ही उसने युवती की हत्या की है। युवक द्वारा एक पोस्ट की गई है, जिसमें वह मृतका से माफी मांगते हुए स्वर्ग में मिलने की बात कह रहा है। इसके अलावा उसने अन्य फोटो भी वायरल किए हैं। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एसएस बघेल के अनुसार आरोपी युवक मीडिया कवरेज के लिए सोशल मीडिया को उपयोग कर रहा है। युवक मीडिया की खबर को देख रहा है और मृतका के इंस्टाग्राम का उपयोग कर रहा है। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीम लगी हुई है और उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  रिसॉर्ट में हुई हत्या का नया वीडियो आया सामने, आरोपी बोला- बेवफाई करने वालों का ऐसा ही हश्र होता है

गौरतलब है कि घाना स्थित मेखला रिसॉर्ट में रविवार को एक प्रेमी युगल आकर रुके थे। युवक ने आईडी के रूप में अभिजीत पाटीदार निवासी गुजरात का आधार कार्ड दिया था। मंगलवार की दोपहर को युवती की लाश रिसॉर्ट के कमरे में मिली थी। हाथ की कलाई की नस कटी हुई थी और गले में गंभीर चोट के निशान थे। युवती के पास रखे बैग की जांच करने पर आधार कार्ड मिला, जिससे उसका नाम रेखा था।

आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त के लिए उसकी बुआ को बुलाया गया था। जिन्होंने फोटो देखकर मृतका के भतीजी होने से इंकार कर दिया है। जांच में पाया गया कि युवती का आईडी कार्ड फर्जी था। युवती की शिनाख्त कुंडम निवासी शिल्पी झारिया उर्फ शिल्पी मिश्रा के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed