फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: The dead body was scattered in pieces on the road, unknown died due to heavy vehicle collision

Jabalpur: सड़क पर टुकड़ों में बिखरा पड़ा था शव, भारी वाहन की टक्कर से अज्ञात की मौत

Tue, 21 Mar 2023 08:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 08:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव भारी वाहन के पहियों में फंस गया और सड़क पर घिसटता रहा। शव लगभग सड़क पर चिपक गया था। शिनाख्त भी नहीं हो सकी। पुलिस ने स्वीपर की मदद से शव के टुकड़े एकत्र किए और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Jabalpur: The dead body was scattered in pieces on the road, unknown died due to heavy vehicle collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर के संजीवनी नगर थानांतर्गत अंधमुख बायपास के पास भारी वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। अज्ञात व्यक्ति भारी वाहन में फंस गया और लगभग 100 मीटर तक घिसटते गया। जिसके कारण अज्ञात व्यक्ति का शव टुकड़ों में बंट गया। अज्ञात युवक का सिर, धड़, हाथ-पैर अलग-अलग हिस्सों में बंट गए थे।
विज्ञापन


संजीवनी नगर थाने के अनुसार मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे पंजाब ढाबे के कर्मचारी ने जबलपुर-नागपुर हाईवे में एक अज्ञात युवक का शव क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। उसने बताया कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका है, उसकी शिनाख्त संभव नहीं है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव के टुकड़ों को स्वीपर की मदद से एकत्र कराने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। अज्ञात व्यक्ति के शव के टुकड़े लगभग 60 मीटर तक फैले हुए थे और सड़क पर खून फैला हुआ था। अज्ञात वाहन में फंसकर युवक के घिसटने के कारण शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed