{"_id":"64b95a8ba8e82bd1d30db515","slug":"jabalpur-smugglers-took-away-ten-sandalwood-trees-from-tfri-miscreants-also-dodged-cctv-cameras-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: TFRI से दस चंदन के पेड़ काटकर ले गए तस्कर, सीसीटीवी कैमरों को भी चकमा दे गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: TFRI से दस चंदन के पेड़ काटकर ले गए तस्कर, सीसीटीवी कैमरों को भी चकमा दे गए बदमाश
Thu, 20 Jul 2023 09:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 20 Jul 2023 09:32 PM IST
सार
उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान में लगे दस चंदन के पेड़ काटकर अज्ञात तस्कर ले गए। काटे गए पेड़ों की गोलाई 35 से 60 सेंटीमीटर थी। एक-एक पेड़ का मूल्य लाखों में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर के गौर स्थित उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान में लगे दस चंदन के पेड़ काटकर अज्ञात तस्कर ले गए। काटे गए पेड़ों की गोलाई 35 से 60 सेंटीमीटर थी। एक-एक पेड़ का मूल्य लाखों में बताया जा रहा है। गौर करने वाली बात ये भी है कि परिसर में लगे सीसीटीवी में भी बदमाशों की रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी है।
टीएफआरआई के संपदा अधिकारी राजकुमार के अनुसार 17 व 18 जुलाई की दरम्यानी रात परिसर में लगे दस चंदन के पेड़ काटकर अज्ञात व्यक्ति ले गए। सुरक्षा गार्ड के सुबह के समय राउंड के दौरान कटे हुए पेड़ देखे तो प्रबंधन को सूचित किया। कटे हुए पेडो की गोलाई 35 से 60 सेंटीमीटर थी। घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। वन विभाग को भी घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दीवार कूदकर आए व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया है। प्रशासनिक कार्यलय व परिसर में सीसीटीवी कमरे लगे हुए हैं। परिसर में लगे कैमरे की फुटेज में आरोपी की रिकॉर्डिंग नहीं आई है। पेड़ की उम्र व उनके मूल्य का आकलन नहीं हो सका है। सूत्रों के अनुसार एक-एक पेड़ों का मूल्य लाखों रुपये बताया जा रहा है।