फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur's St. Gabriel School Receives Bomb Threat, Police Launch Investigation Details in Hindi

Bomb Threat: जबलपुर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में हड़कंप; बच्चों को निकाला गया बाहर

Tue, 18 Feb 2025 02:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Feb 2025 02:32 PM IST
सार

Bomb Threat: जबलपुर के सेंट गेब्रियल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। स्कूल प्रशासन ने पूरे स्कूल परिसर को खाली करा दिया है। पुलिस को धमकी के संबंध में सूचित कर दिया है। 

विज्ञापन
Jabalpur's St. Gabriel School Receives Bomb Threat, Police Launch Investigation Details in Hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जबलपुर के सेंट गेब्रियल स्कूल में बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्कूल में बम प्लांट होने की यह धमकी प्रिंसिपल को ईमेल के माध्यम से दी गई। स्कूल में बम होने की खबर जैसे ही फैली अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्कूल में बम होने की धमकी उस समय दी गई, जब कुछ कक्षाओं में पढ़ाई चल रही थी। वहीं कुछ में परीक्षाएं हो रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन


बम की खबर अभिभावकों तक भी पहुंची तो वे भी बड़ी तादाद में स्कूल पहुंचे। इस बीच स्कूल प्रशासन के द्वारा कक्षाओं को खाली की कराया गया और सभी विद्यार्थियों को बाहर भेज दिया गया। पुलिस की सूचना पर बम डिस्पोजल स्क्वाड भी स्कूल पहुंचा और चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, जबलपुर के रांझी इलाके में संचालित सेंट गेब्रियल हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह के वक्त प्रिंसिपल को ईमेल के जरिए स्कूल में बम होने की धमकी दी गई। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि किसी प्रभाकर नाम के व्यक्ति ने यह ईमेल किया है और उसके द्वारा शहर के अन्य स्कूलों में भी इसी तरह बम रखने और उन्हें उड़ाने की धमकी दी
स्कूल में बम की खबर पाकर स्थानीय विधायक अशोक रोहाणी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी स्कूल प्रशासन अभिभावकों और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और साइबर सेल के जरिए ईमेल भेजने वाले की भी पड़ताल की जा रही।


कामायनी एक्सप्रेस में भी बम की सूचना
बलिया से लोकमान्य तिलक तक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सागर जिले के बीना जंक्शन पर ट्रेन को रोककर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर में बीना रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां रुकी ट्रेन में बम होने की सूचना पर आरपीएफ की टीम पहुंची।

बलिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जाने वाले 11072 कामायनी एक्सप्रेस को बीना स्टेशन पर रोका गया। आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। भोपाल कंट्रोल रूम रेलवे के आदेश पर ट्रेन की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में बम होने की अफवाह के चलते ये सारी कवायद की गई। कुछ डिब्बों से यात्रियों को भी निकाला गया और जांच की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed