फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Road Accident Four friends were riding bike two killed and other injured in collision with Innova

Jabalpur Road Accident: एक बाइक पर सवार थे चार दोस्त, इनोवा की टक्कर से दो की मौत अन्य घायल

Sat, 13 May 2023 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 May 2023 10:01 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक बाइक पर सवार होकर चार दोस्त जा रहे थे। इसी दौरान इनोवा गाड़ी से बाइक में टक्कर हो गई। ऐसे में दो दोस्तों की मौत, जबकि अन्य दो लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Jabalpur Road Accident Four friends were riding bike two killed and other injured in collision with Innova
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में शादी समारोह में शमिल होने चार युवक एक मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इनोवा गाड़ी से टक्कर होने के कारण दो युवकों की मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर इनोवा वाहन को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


लालबर्रा थाना प्रभारी अमित भाउसा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटर साइकिल में चार दोस्त सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने सिवनी से लालबर्रा की तरफ आ रहे थे। रात लगभग 12 बजे बालाजी ढाबे के सामने इनोवा गाड़ी से उनकी भिड़त हो गई। इस घटना में मोटर साइकिल सवार सुरेश मरावी उम्र 25 तथा सुरेन्द्र पंचेश्वर उम्र 26 साल की मौत हो गई।
विज्ञापन


मोटर साइकिल में सवार अजय तथा मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट भेजा गया था। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को उपचार के लिए गोंदिया ले जाया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर इनोवा वाहन को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed