फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Railway officer made female colleague victim of lust administration suspended him

Jabalpur: रेल अधिकारी ने महिला सहकर्मी को बनाया हवश का शिकार, पुलिस ने जेल भेजा, प्रशासन ने किया सस्पेंड

Mon, 29 Apr 2024 08:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

रेल अधिकारी ने महिला सह कर्मी को हवश का शिकार बनाया। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और रेल प्रशासन ने अधिकारी को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
Jabalpur Railway officer made female colleague victim of lust administration suspended him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में महिला सह कर्मी को हवश का शिकार बनाने वाले पश्चिम मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग में पदस्थ अधिकारी (चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर) को बरेला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इसके साथ ही रेल प्रशासन ने एक्शन लेते हुए आरोपी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय महिला रेल कर्मी ने बरेला थाने मेंं रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रेलवे का चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर विनोद कोरी निवासी कोरी मोहल्ला पुरवा गढ़ा वर्ष 2022 में उसे गौर क्षेत्र स्थित होटल रैन बसेरा भोजन कराने के लिए ले गया था। जहां पर एक रूम में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। इस दौरान उसने वीडियो बना लिया था और ब्लैकमेल करते हुए उसे 2023 तक उसे अपनी हवश का शिकार बनाता रहा।
विज्ञापन


रेल अधिकारी वीडियो, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार उसे डरा धमका रहा था, जिसकी हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता को अपने साथ गोवा, कन्नूर भी ले गया। जहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को विगत दिनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिसकी जानकारी पुलिस ने रेल प्रशासन को दी। जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed