फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Project engineer in charge arrested for taking bribe of 30 thousand, demanded money in the name of withdrawing the stalled amount of the bill

Jabalpur: प्रभारी परियोजना यंत्री 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल की रुकी राशि निकलवाने के नाम पर मांगे थे रुपये

Fri, 15 Jul 2022 05:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 05:24 PM IST
सार

ग्राम बांकी थाना बंडोल के रहने वाले संतोष सिंह ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हए जबलपुर लोकायुक्त ने सिवनी पीडब्ल्यूडी के पीआईयू विभाग के प्रभारी परियोजना यंत्री को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Project engineer in charge arrested for taking bribe of 30 thousand, demanded money in the name of withdrawing the stalled amount of the bill
रिश्वत लेते प्रभारी परियोजना यंत्री को गिरफ्तार किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर लोकायुक्त ने सिवनी पीडब्ल्यूडी के पीआईयू विभाग के प्रभारी परियोजना यंत्री को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एक निर्माण कार्य से जुड़े बिल को क्लीयर कराने के नाम पर रकम मांगी थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार्रवाई 15 जुलाई को की गई। ग्राम बांकी थाना बंडोल के रहने वाले संतोष सिंह ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसने कांट्रैक्ट मिलने पर उप जेल लखनादौन में 20 बैरक का निर्माण किया था। प्रार्थी की एफडीआर वापस करने और अंतिम बिल की रुकी रकम निकालने के लिए वह आरोपी आनंद गोल्हानी प्रभारी परियोजना यंत्री पीआईयू पीडब्ल्यूडी सिवनी के पास पहुंचा था। उसने काम के ऐवज में 30 हजार की रिश्वत मांगी थी। 
विज्ञापन


शिकायत की पड़ताल के बाद लोकायुक्त जबलपुर टीम ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप तैयार किया।  उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े, निरीक्षक स्वप्निल दास, मंजू तिर्की के साथ एक दल तैयार किया गया। फरियादी को 30 हजार रुपये लेकर भेजा गया।  पाल पेट्रोलपंप सिवनी के सामने जैसे ही आरोपी आनंद गोल्हानी ने रुपये लिए, टीम ने उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed