फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur political violence accused death Case; family agreed to perform last rites on advice of collector

Umaria: राजनीतिक हिंसा के आरोपी की मौत का मामला; कलेक्टर की समझाइश पर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन

Tue, 21 Nov 2023 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 Nov 2023 06:21 PM IST
सार

Death in Police Custody: कलेक्टर ने मृतक के परिजनों और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं से कहा कि मतदान के नतीजों के बाद यानी तीन दिसंबर के बाद आप अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ आएं। तब निश्चित ही सभी मांगों पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
Jabalpur political violence accused death Case; family agreed to perform last rites on advice of collector
अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन और पार्टी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में न्यायिक अभिरक्षा में राजनीतिक हिंसा के आरोपी दयाराम की इलाज के दौरान हो गई थी। पुलिस अभिरक्षा में मौत होने से नाराज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं मृतक के परिजनों को कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने गांव पहुंचकर समझाया। उसके बाद मृतक दयाराम (62) पिता सुखलाल सिंह निवासी हिरौली के अंतिम संस्कार के लिए सभी राजी हो गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


दरअसल, जबलपुर मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान रविवार 19 नवंबर की सुबह दयाराम की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही पूरा मामला संवेदनशील बना हुआ था। सोमवार की देर रात जबलपुर से शव लेकर परिजन उमरिया में ग्रह ग्राम हिरौली पहुंचे थे। इस मामले में पार्टी नेताओं की मांग थी कि पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए। पीड़ित आश्रित परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी, दयाराम को शहीद का दर्जा दिया जाए और स्मारक बनाया जाए।
विज्ञापन


इन सभी मांगों को लेकर कलेक्टर ने कहा कि मतदान के नतीजों के बाद यानी तीन दिसंबर के बाद आप अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ आएं। तब निश्चित ही सभी मांगों पर विचार किया जाएगा। उसके बाद परिजन और पार्टी नेता अंतिम संस्कार (दफनाने) के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed