फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Police Officer Booked for Raping Woman Constable

Jabalpur News: शादी का झांसा देकर टीआई चार साल से कर रहा था आरक्षक से दुष्कर्म, केस दर्ज होते ही हुआ गायब

Fri, 05 Aug 2022 06:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 05 Aug 2022 06:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला आरक्षक ने टीआई के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरक्षक का आरोप है कि टीआई चार साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ गंदा काम कर रहा था। 

विज्ञापन
Jabalpur Police Officer Booked for Raping Woman Constable
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल

विस्तार

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीआई महिला आरक्षक के साथ चार साल से दुष्कर्म कर रहा था। महिला आरक्षक की रिपोर्ट पर टीआई के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो गया है। कटनी में पदस्थ टीआई रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नौकरी से गैरहाजिर है।

विज्ञापन


सीएसपी कोतवाली प्रभात शुक्ला ने बताया कि महिला आरक्षक जबलपुर में पदस्थ है। उसने कटनी में पदस्थ टीआई संदीप अचायी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज करवाई है। टीआई संदीप अचायी वर्तमान में कटनी जिले में पदस्थ है। महिला आरक्षक ने रिपोर्ट में कहा है कि 2018 में टीआई संदीप अचायी जबलपुर के गोरखपुर थाने में पदस्थ थे। उसी थाने में पदस्थ होने के कारण दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। इसके बाद संदीप अचायी का ट्रांसफर जबलपुर के पनागर थाने हो गया था। उसकी भी ड्यूटी पनागर थाने में थी। इस दौरान टीआई उसे एक होटल के कमरे में ले गये और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


चार साल से चल रहा था यह सिलसिला
इसके बाद वह शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। शादी से इनकार करने पर महिला आरक्षक ने टीआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला थाने में टीआई के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में आरक्षक ने टीआई के घर किया था हंगामा
जनवरी 2022 में भी महिला आरक्षक ने अखरी रोड स्थित टीआई संदीप अचायी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। इसके बाद कोतवाली जबलपुर थाने में भी उसने हंगामा किया था। उस समय वरिष्ठ अधिकारियों ने टीआई संदीप संदीप अचायी को बुलाया और समझाइश देकर मामला शांत कराया। कटनी एसपी एसके जैन ने बताया कि जनवरी में हुई घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने टीआई को लाइन अटैच कर दिया था। वर्तमान में टीआई संदीप अचायी लाइन अटैच थे। अब वह नौकरी से गैरहाजिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed