{"_id":"628e4b2b1cdade231801e8ed","slug":"jabalpur-police-friend-had-committed-murder-for-not-getting-bail-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Police: अंधेकत्ल का पर्दाफाश, जमानत नहीं करवाने पर दोस्त ने ही की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Police: अंधेकत्ल का पर्दाफाश, जमानत नहीं करवाने पर दोस्त ने ही की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 25 May 2022 08:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 25 May 2022 08:58 PM IST
सार
दोस्त के साथ मिलकर पहले एक युवक पर प्राणघातक हमला किया था। जेल जाने पर दोस्त ने जमानत में सहयोग नहीं किया तो उसे भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जबलपुर पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में बीते दिनों हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। दोस्त ने ही हत्या की थी। जेल जाने पर दोस्त ने जमानत में सहयोग नहीं किया तो उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीएसपी दीपक मिश्रा के अनुसार लार्डगंज थाना अंतर्गत श्रीनाथ की तलैया निवासी जयदीप राठौर (42) की 16 मई को घर में खून से लथपथ लाश मिली थी। घटना के समय घर पर अकेला था और परिजन शहर से बाहर गए हुए थे। युवक की हत्या धारदार हथियार से हमला कर की गई थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर हत्या का मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया था।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि जयदीप ने अपने दोस्त सिध्दार्थ श्रीवास्तव तथा अजय विश्वकर्मा के साथ मिलकर कटनी में एक युवक पर प्राण घातक हमला किया था। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दस साल के कारावास तथा अर्थदंड की सजा दी थी। जयदीप ने अपने दोस्तों को जमानत में सहयोग करने का आश्वासन दिया था। उक्त प्रकरण में जयदीप की एक साल में तथा अजय की डेढ़ साल में जमानत हो गई थी। सिध्दार्थ अप्रैल 2017 से अक्टूबर 2021 तक जेल में था।
विज्ञापन
जमानत में सहयोग नहीं करने के कारण वह जयदीप से नाराज था। सिध्दार्थ अपने साथी गौरव के साथ जयदीप के घर गया था। इस दौरान उनमें वाद-विवाद हो गया तो दोनों ने मिलकर जयदीप की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।