फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: PC Singh's wife accused of fund transfer of 72 lakhs

Jabalpur: पीसी सिंह की पत्नी पर EOW का शिकंजा, आठ शैक्षणिक स्थानों की मैनेजर रहते 72 लाख का फंड किया ट्रांसफर

Sun, 06 Nov 2022 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 07:43 PM IST
सार

पूर्व बिशप पीसी सिंह की पत्नी पर ईओडब्ल्यू शिकंजा कसने की तैयारी में है। आठ शैक्षणिक स्थानों की मैनेजर रहते हुए उन्होंने 72 लाख रुपये का अनैतिक तरीके से फंड ट्रांसफर किया था।

विज्ञापन
Jabalpur: PC Singh's wife accused of fund transfer of 72 lakhs
EOW

विस्तार

शैक्षणिक संस्थाओं की राशि के दुरुपयोग तथा मिशन की संपत्ति के फर्जीवाड़े में जेल की हवा खा रहे पूर्व बिशप पीसी सिंह के घोटाले की परतें लगातार खुलती जा रही हैं। पूर्व बिशप के बेटे को आरोपी बनाने के बाद ईओडब्ल्यू उनकी पत्नी पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। आठ शैक्षणिक स्थानों की मैनेजर रहते हुए उन्होंने 72 लाख रुपये का अनैतिक तरीके से फंड ट्रांसफर किया था।
विज्ञापन


EOW डीएसपी स्वर्ण सिंह धामी के अनुसार प्रकरण की जांच में यह बात सामने आई है कि पूर्व बिशप की पत्नी नोरा सिंह मिशनरी द्वारा संचालित आठ शैक्षणिक संस्थानों की मैनेजर थीं। मैनेजर रहने के दौरान उन्होंने लगभग 72 लाख रुपये अनैतिक तरीके से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए थे। पूछताछ के लिए उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। प्रकरण में उनकी संलिप्तता उजागर हुई है और पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू की टीम ने 8 सितंबर को पीसी सिंह के नेपियर टाउन स्थित कार्यालय तथा घर में दबिश दी थी। दबिश के दौरान 80 लाख का सोना, 1 करोड़ 65 लाख रुपये नगद, 48 बैंक खाते, 18352 यूएस डॉलर, 118 पाउंड, 9 लग्जरी गाडिय़ां, 17 संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। दबिश के दौरान पीसी सिंह देश के बाहर था। ईओडब्ल्यू ने उसे नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंक में साढ़े 6 करोड़ रुपये जमा थे। इसके अलावा उन्होंने मिशन कम्पाउंड स्थित बेशकीमती जमीन खुद के नाम आधे दामों में खरीदी थी। बिशप रहते हुए उन्होंने जमीन बेची और क्रेता के तौर पर स्वयं खरीद ली। उनके खिलाफ देशभर के अलग-अलग राज्यों में 60 मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान भोपाल बिशप मनोज शरण ने पूर्व बिशप पीसी सिंह द्वारा भोपाल डिओसेस के अंतर्गत आने वाले नीमच स्थित स्कूल की जमीन अपने ट्रस्ट के नाम करवाने की जानकारी ईओडब्ल्यू को दी थी। सिवनी व दमोह में शासन से मान्यता प्राप्त मिशनरी स्कूल के प्राचार्यों ने पूछताछ के दौरान पीसी सिंह द्वारा स्कूल से राशि लेने की जानकारी दी थी। ईओडब्ल्यू ने पूर्व बिशप के बेटे पीयूष को प्रकरण में आरोपी बताया था। बेटा न्यायिक अभिरक्षा में है और उसकी जमानत याचिका हाईकोर्ट में लंबित है। पूर्व बिशप के बेटे के बाद उनकी पत्नी भी ईओडब्ल्यू के रडार में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed