फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Partner murdered over the issue of distribution of wages, accused arrested by police

Jabalpur: मजदूरी की राशि बंटवारे की बात पर साथी की कर दी हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Thu, 07 Sep 2023 11:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:29 PM IST
सार

जबलपुर के एक नाले के पिट होल में मिली सिर कुचली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या साथी मजदूर ने ही की थी। मजदूरी के पैसे बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। साथी मजदूर ने सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Partner murdered over the issue of distribution of wages, accused arrested by police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब के नशे में मजदूरी की राशि के बंटवारे पर सिर में पत्थर से हमला कर साथी की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने के बाद आरोपी ने लाश को पुलिया के होल से नाले में डाल दिया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी के अनुसार संजीवनी नगर थानांतर्गत 3 सितंबर को नब्बे क्वाटर नाला के पिट होल के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त सरजू प्रसाद झारिया (30) निवासी श्रीराम नगर मदनमहल के रूप में हुई थी। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक को अंतिम बार अजय बरकड़े के साथ देखा गया था। अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अजय बरकड़े (20) ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसने तथा सरजू झारिया ने ठेकेदार अनुज नारोलिया से बचे हुए 800 रुपये मजदूरी के लिए थे।  फिर से दोनो शराब एवं खाने का सामान खरीदकर नब्बे क्वार्टर सीमेंट के नाले के पास जाकर बैठकर शराब पीने लगे और पैसे के बटवारे की बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया था।  गुस्से मे आकर उसने सीमेंट की ईंट से सरजू के सिर व चेहरे पर हमला कर दिया था। सिर से बहुत खून बहने के कारण वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। सरजू की पेंट की जेब से 600 रुपए एवं मोबाइल निकालकर अपने पास रख लिए थे। लाश को घसीटकर पुलिया के होल से नाले में डाल दिया था तथा पत्थर वहीं पर पटक दिया था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed