{"_id":"66a20912d4127c733209ec9b","slug":"jabalpur-news-troubled-by-husband-s-harassment-after-love-marriage-woman-hangs-herself-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: प्रेम विवाह के बाद पति की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: प्रेम विवाह के बाद पति की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादी
Thu, 25 Jul 2024 01:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:43 PM IST
सार
पुलिस जांच में सामने आया कि आकाश और पलक से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से पति आकाश ने मारपीट शुरू कर दी। शराब के नशे में वह पलक को मारपीट कर लगातार प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही उसके चरित्र पर भी शक करता था। रोजाना की प्रताड़ना से तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विवाहिता ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विवाह के एक साल में पति की प्रताड़ना से तंग होकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सीएसपी गोरखपुर एच आर पांडे ने बताया कि रांझी निवासी पलक चौधरी (20) की शादी आकाश चौधरी निवासी बादशाह हलवाई मंदिर थाना ग्वारीघाट के साथ लगभग एक साल पहले हुई थी। पलक चौधरी ने अपने घर में 30 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर केस की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि आकाश और पलक से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से पति आकाश ने मारपीट शुरू कर दी। शराब के नशे में वह पलक मारपीट कर लगातार प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही उसके चरित्र पर भी शक करता था। रोजाना की प्रताड़ना से तंग आकर पलक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
