फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: RPF jawan accused of vandalizing car and assaulting couple

Jabalpur: RPF जवान पर कार में तोड़फोड़ कर दंपती से मारपीट का आरोप, केस दर्ज मामले की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 Jan 2024 09:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 18 Jan 2024 09:01 AM IST
सार

पीड़ित के पिता अरविंद मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी व्यक्ति के साथ आरपीएफ के दो जवान वर्दी में थे। मारपीट करने के बाद वह आरपीएफ कमांडेंट के कार्यालय में अपनी कार लेकर चला गया। 

विज्ञापन
Jabalpur News: RPF jawan accused of vandalizing car and assaulting couple
जबलपुर हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आरपीएफ जवान पर कार में तोड़फोड़ कर दंपती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थानान्तर्गत आरपीएफ कमांटेंड कार्यालय स्थित सड़क पर दंपती के साथ हादसा हुआ। मारपीट करने वाले व्यक्ति के साथ दो आरपीएफ जवान वर्दी में थे। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन


गाजीपुर निवासी राहुल मिश्रा की तरफ से सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में कहा गया कि वह अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर बुधवार को 11.30 बजे घर लौट रहा था। पर्यटन चौक पर कार क्रमांक एचपी 52 बी 3278 के चालक ने उनकी कार को ओवर टेक कर रोका। इसके बाद चालक ने गाड़ी से गाड़ी लगने की बात कहते हुए गाली-गलौज प्रारंभ कर दी। कार चालक ने उसकी कार का शीशा, डोर का लॉक तथा उसका मोबाइल तोड़ दिया। उसके साथ मारपीट की गई। पत्नी के बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक के पिता अरविंद मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी व्यक्ति के साथ आरपीएफ के दो जवान वर्दी में थे। मारपीट करने के बाद वह आरपीएफ कमांडेंट के कार्यालय में अपनी कार लेकर चला गया। आरोपी व्यक्ति आरपीएफ में कोई अधिकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed