फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Real sisters died due to drowning in the river divers saved the brother

Jabalpur News: नदी में डूबने से सगी बहनों की मौत, गोताखोरों ने भाई को बचाया

Wed, 05 Jun 2024 10:02 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Jun 2024 10:02 AM IST
सार

मृतक के परिजनों का का आरोप है कि दोनों बहनों को नदी से निकाला गया तब वह जीवित थी। समय पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस के नहीं आने से दोनों के अस्पताल पहुंचे देर हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Jabalpur News: Real sisters died due to drowning in the river divers saved the brother
दो बहनों की डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले में परिवार के साथ नर्मदा नदी नहाने गई दो सगी बहन गहरे पानी में डूब गयी। उसके भाई को स्थानीय गोताखोर ने बचा लिया। बहनों को नदी से निकालकर उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि समय पर उपचार नहीं मिलने से दोनों बहनों की मौत हुई है।

विज्ञापन


ग्वारीघाट थाना प्रभारी सक्तुराम मरावी से ने बताया कि अधारताल निवासी छुटकी चौधरी (14)  और रिया चौधरी (21) मंगलवार की शाम नर्मदा स्नान करने बड़े भाई व बहन के साथ आई थी। चारों नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे, इस दौरान छुटकी व रिया गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उन्हें बचाने के लिए बड़ा भाई भी गहरे पानी में चला गया और वह भी डूबने लगा। स्थानीय गोताखोरों ने भाई को बचा लिया।
विज्ञापन


बाद में दोनों लड़कियों को नदी में तलाश कर बाहर निकाला। परिजन दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस और पुलिस की देरी के कारण नहीं मिला समय पर उपचार
मृतक के परिजनों का का आरोप है कि दोनों बहनों को नदी से निकाला गया तब वह जीवित थी। उन्होंने 100 नंबर और 108 एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन समय पर न तो ग्वारीघाट थाना पुलिस पहुंची और न ही 108 एम्बुलेंस। परिजन दोनों को जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed