फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Passengers were terrified after seeing a snake in the AC coach of Garib Rath Express

Jabalpur News: चलती गरीब रथ ट्रेन में निकला पांच फीट लंबा सांप, यात्रियों में हड़कंप, सुरक्षित निकाला गया

Mon, 23 Sep 2024 08:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 23 Sep 2024 08:06 AM IST
सार

जबलपुर से मुंबई जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में रविवार को यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन के कोच G17 में लोहे की रॉड पर 5 फीट लंबा सांप लिपटा हुआ मिला। 

विज्ञापन
Jabalpur News: Passengers were terrified after seeing a snake in the AC coach of Garib Rath Express
ट्रेन के कोच में सांप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर-मुंबई गरीब रथ ट्रेन में रविवार एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिससे यात्रियों के बीच अचानक हड़कंप मच गया। ये दहशत चलती ट्रेन में सांप की थी। दरअसल ट्रेन में करीब पांच फीट लंबा सांप निकल आया। उसके बाद पूरे कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रेन जबलपुर से निकलकर भुसावल और कसारा स्टेशन के बीच पहुंची थी, तभी ये नजारा सामने आया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग़रीब रथ एक्सप्रेस में एक यात्री की नजर कोच में लगे लोहे के रॉड पर पड़ी जिसमें सांप लिपटा हुआ था। ये नजारा देखते ही उसे सभी को सावधान किया। फिर क्या था इस सूचना के फैलते ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। यह घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर से मुंबई जा रही ट्रेन के कोच नंबर G17 में हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की सूचना तुरंत ही रेलवे को दी गई। सूचना मिलते ही ट्रेन को रोका गया। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पूरे कोच की जांच की गई। राहत की बात ये रही कि सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और ट्रेन की यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed