फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News Father sentenced to life imprisonment for making minor daughter victim of lust in Balaghat

Jabalpur: नाबालिग बेटी को बनाया था हवस का शिकार, कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई, 50 हजार जुर्माना लगाया

Fri, 07 Jul 2023 09:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/बालाघाट Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 09:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बालाघाट जिला कोर्ट ने हवस के पुजारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दरअसल, पिता ने बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बनाया था। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा के साथ 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
 

विज्ञापन
Jabalpur News Father sentenced to life imprisonment for making minor daughter victim of lust in Balaghat
बालाघाट जिला कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बालाघाट जिला न्यायालय ने नाबालिग बेटी से दुराचार करने वाले आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। न्यायालय ने आरोपी को अन्य धाराओं के तहत सजा तथा 50 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार, थाना बिरसा अंतर्गत ग्राम सुरवाई में रहने वाली आठवीं क्लास की छात्रा पर उसका पिता गलत नियत रहते हुए छेड़छाड़ करता था, जिसके कारण वह अपने दादा-दादी के पास ग्राम रामेपुर रहने और पढ़ने चली गई थी। वह अपने चाचा-चाची के साथ जून 2017 में बुआ के घर ग्राम रेलवाही जा रही थी। बैहर में उसे पिता मिल गए, जो जबरदस्ती उसे अपने गांव ले गए।
विज्ञापन


रात में वह अपनी बहनों के साथ सो रही थी, तभी पिता उसे जबरदस्ती दूसरे कमरे में ले गया और दुराचार किया। आवाज सुनकर छोटी बहन बचाने आई तो पिता ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। दूसरे दिन पिता किसी काम से बाहर गया तो वह अपनी छोटी बहन के साथ चाचा-चाची के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने धारा- 376, 376 (2)(एफ) भादवि एवं धारा-4, 6, पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया था। न्यायालय ने गवाह और साक्ष्य के आधार पर आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास तथा 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed