फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News amount reaches prisoners inside the jail on ten percent commission

Jabalpur News: दस फीसदी कमीशन पर जेल के अंदर बंदियों तक पहुंचती है राशि, दो कैदियों पर कार्रवाई

Fri, 08 Dec 2023 08:51 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Dec 2023 08:51 AM IST
सार

दस फीसदी कमीशन पर जेल के अंदर बंदियों तक राशि पहुंचाई जाती है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर दो कैदियों पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Jabalpur News amount reaches prisoners inside the jail on ten percent commission
नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दस प्रतिशत कमीशन देने पर जेल में निरूध्द कैदियों तक रुपये पहुंचाने का है। जेल प्रशासन द्वारा वायरल वीडियो में दिख रहे सजा से दंडित हुए कैदियों के खिलाफ जेल अपराध के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में मुलाकात विंग में सजा से दंडित बैठे एक कैदी को साढ़े चार हजार रुपये दिये जाते है। बंदी नोट गिरने के बाद साढ़े चार हजार रुपये बताता है। इसके बाद पांच सौ और दिए जाते हैं, जो जेल के अंदर निरूध्द कैदी तक राशि पहुंचाने का कमीशन होता है। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हडकंप मच गया।
विज्ञापन


जेल उपाधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि वायरल वीडियो में सजा से दंडित कैदी नागेन्द्र तथा खुली जेल में रहने वाला कैदी अजियार सिंह हैं। नागेन्द्र को बंदियों के लिए परिजनों से मिलने वाले कपड़े लेने के लिये ड्यूटी में तैनात किया गया था। वायरल वीडियो में उजियार सिंह दूसरे बंदी नागेन्द्र को रुपये देते हुए दिख रहा है, जिसे गिना भी जाता है। जो कि पांच-पांच सौ के नौ हैं, जिसके बाद अलग से पांच सौ का नोट दिया जाता है, जो कि कमीशन का बताया जा रहा है। वहीं, उसके साथ ही एक पर्ची दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जेल के अंदर जाने वाले सामान सहित व्यक्तियों की जांच होती है। वीडियो वायरल होने के बाद जेल में सर्चिंग की गई, परंतु कोई मोबाइल नहीं मिला। जेल अपराध के तहत वीडियो में दिखने वाले कैदियों को दंडित किया गया है। कैदी उजियार सिंह को खुली जेल से हटाकर बंद जेल भेज दिया गया है। कैदी नागेन्द्र की सजा में मिलने वाली छुट को समाप्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed