फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur murder of father and son five persons were on target of minor daughter lover Mukul

MP: पिता-पुत्र की हत्या, पांच व्यक्ति थे नाबालिग बेटी के प्रेमी मुकुल के निशाने पर, बोली- भाई जागा तो मार डाला

Fri, 31 May 2024 10:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/ हरिद्वार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/ हरिद्वार Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 31 May 2024 10:03 PM IST
सार

हरिद्वार में नगर रक्षा समिति ने एक महिला ने दोनों को पहचान लिया था। उसकी सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग लड़की को अभिरक्षा में ले लिया था। लेकिन, युवक फरार हो गया था। प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद युवक ने गुरुवार रात जबलपुर पहुंचने के बाद सिविल लाइन थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
 

विज्ञापन
Jabalpur murder of father and son five persons were on target of minor daughter lover Mukul
जबलपुर पिता-पुत्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी के साथ मिलकर पिता और मासूम भाई की हत्या करने वाली नाबालिग बेटी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे शुक्रवार सुबह जबलपुर लाया गया। उधर, प्रेमिका की गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रेमी मुकुल सिंह ने गुरुवार रात जबलपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मुकुल ने पुलिस को बताया कि प्रेमी के पिता तथा भाई के अलावा पांच लोग उसके निशाने पर थे। इनके कारण उसे जेल जाना पड़ा था। उधर, नाबालिग बेटी ने कहा है कि पिता की हत्या के वक्त भाई जाग गया था, इसलिए उसे भी मार डाला था। 

विज्ञापन


जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च को मिलेनियम कॉलोनी निवासी रेलवे कर्मचारी राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 52 वर्ष व उनके बेटे तनिष्क उम्र 8 वर्ष की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद घर से लापता नाबालिग 15 वर्षीय बेटी ने वाइस मैसेज से अपने रिश्तेदारों को सूचना दी थी कि पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह 20 ने पिता व भाई की हत्या कर दी है। पुलिस के घर के अंदर फ्रिज में मासूम बच्चे की लाश मिली थी। रेलवे कर्मचारी की लाश पॉलीथिन में लिपटी हुई मिली थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था। विवेचना में पुलिस को साक्ष्य मिले थे कि दोहरे हत्याकांड में नाबालिग लड़की भी शामिल है, जो अपने प्रेमी मुकुल के साथ फरार है। पुलिस दोनों की लगातार तलाश कर रही थी। दोनों के बारे में पर्चे भी अलग-अलग शहरों में लगाए गए थे। 
विज्ञापन


हरिद्वार में एक महिला ने पहचाना
हरिद्वार में नगर रक्षा समिति ने एक महिला ने दोनों को पहचान लिया था। उसकी सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग लड़की को अभिरक्षा में ले लिया था। लेकिन, युवक फरार हो गया था। प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद युवक ने गुरुवार रात जबलपुर पहुंचने के बाद सिविल लाइन थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरारी के दौरान करते रहे भारत भ्रमण
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अलग-अलग शहरों में घूमते रहे। वारदात को अंजाम देने के दोनों आरोपी कटनी,रायपुर पुणे, बेंगलौर, मुंबई, ओडिशा, कोलकाता, गुवाहाटी, झांसी, दिल्ली, कश्मीर के गुलमार्ग, चंडीगढ, अमृतसर, वृंदावन, मथुरा होते हुए हरिद्वार पहुंचे थे। 

पिता का एटीएम कार्ड साथ ले गई थी, सवा लाख खर्च किए
नाबालिग लड़की अपने पिता का एटीएम कार्ड साथ में ले गई थे। लोकेशन मिल सके इसलिए पुलिस ने उनके एटीएम को ब्लॉक नहीं करवाया था। दोनों ने लगभग सवा लाख रुपये एटीएम से निकाले थे। रुपये पास में होने के कारण वह लगातार अपना ठिकाना बदल लेते थे। इसके बाद पुलिस ने एटीएम की लिमिट एक हजार रुपये करवा दी थी, जिससे आरोपियों समझ गए थे कि एटीएम से पुलिस उनकी लोकेशन प्राप्त कर रही है। इसके बाद उन्होंने एटीएम से रुपये निकालने बंद कर दिए थे।

भंडारे में खाते थे खाना और पैक भी करवाते थे
रुपये खत्म होने के कारण दोनों गुरुद्वारा व मंदिर-मठ में रुकते थे। भंडारे में खाना खाते थे और पैक करवाने के बाद दूसरे शहर के लिए निकल जाते थे। दोनों बस या ट्रेन में सफर करते थे। रुपये खत्म होने के बाद वह सिर्फ में ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते थे।

बेंगलोर में फेंकी थी कुल्हाड़ी
हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी आरोपी अपने साथ ले गया था। वह बेंगलौर में अपने दोस्त के घर गया था। दोस्त को घटना की जानकारी थी, इसलिए उसने उसे घर से भगा दिया था। इसके बाद आरोपी युवक ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बैंगलोर में फेंक दिया था। इसके अलावा मोबाइल सहित अन्य चीजें भी उसने फेंक दी थी।

तीन माह से कर रहा था तैयारी
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक तीन महीने से तैयारी कर रहा था। नाबालिग लड़की का भी इसमें सहयोग था। युवक ने गैस कटर व चाकू खरीदे थे। युवक की प्लानिंग थी कि घटना को अंजाम देने के बाद घर के दरवाजे व खिड़की काट देगा। जिससे पुलिस को लगे कि लूट के लिए घटना की गई है।

बनवाया था पांच सिर वाले राक्षस को टैटू
आरोपी युवक मुकुल ने अपने सीने में पांच सिर वाले राक्षस का टैटू बनाया था। सितंबर माह में वह नाबालिग लड़की के साथ घर से भाग गया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ बलात्कार, पॉस्को तथा अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था। इसके कारण उसे जेल जाना पड़ा था। जेल जाने के कारण वह नाबालिग लड़की के पिता व भाई से रंजिश रखता था। इसके अलावा एक महिला एसआई, मौसी की बेटी तथा कॉलोनी में रहने वाले एक अंकल भी उसके निशाने पर थे। इसलिए उसने पांच सिर वाले राक्षस का टैटू बनाया था।

शोर सुनकर उठ गया था भाई इसलिए मार डाला
आरोपी मुकुल नाबालिग प्रेमिका के पिता पर हमला कर रहा था। पिता की चीख सुनकर मासूम बेटा उठ गया था और शोर मचाने लगा था। इसके कारण दोनों ने उसकी भी हत्या कर दी। हमला करने पर कुल्हाड़ी मासूम के सिर में फंस गई थी। नाबालिग लड़की ने कुल्हाडी निकालकर फिर से प्रेमी को दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर घर को साफ किया था। 

हत्या के पहले व बाद में बनाए शारीरिक संबंध
पुलिस के अनुसार हत्यारों के सिर हवश इस कदर हावी थी कि हत्या के पूर्व तथा बाद में दोनों की शारीरिक संबंध भी बनाए थे। पुलिस नाबालिग की मेडिकल जांच कर रही है। नाबालिग लड़की अपने बयान में युवक द्वारा शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाती है तो पुलिस उसके खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर सकती है।

बचने के लिए किया पुलिस को गुमराह
दोनों आरोपी शातिर दिमाग के हैं। दोनों ने बचने के लिए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। आरोपी युवक तथा लड़की ने पहले से तैयारी कर रखी थी कि पकड़े जाने पर पुलिस को गुमराह करने क्या बयान देने है। आरोपी युवक भी नाबालिग लड़की को बचाने की कोशिश कर रहा है।

भाई के शव के टुकड़े कर फ्रीज में रख दिए थे
रेलवे कर्मचारी पिता और नौ साल के भाई की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने वाली किशोरी को पुलिस शुक्रवार को हरिद्वार से जबलपुर लेकर पहुंची। हरिद्वार पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने कई चौंकाने वाले राज खोले। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उनकी सिर्फ पिता को मारने की योजना थी, लेकिन भाई जाग गया, इस वजह से प्रेमी ने उसे भी कुल्हाड़ी से काट डाला और शव के टुकड़े कर दोनों हत्यारों ने उन्हें फ्रीज में रख दिया था। जबकि मुकुल ने प्रेमिका के पिता राजकुमार विश्वकर्मा के शव को पॉलिथीन में बांधकर किचन में फेंक दिया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह अपनी स्कूटी से मृतक की नाबालिग बेटी के साथ कॉलोनी से निकलता हुआ दिखा था। तब से दोनों की तलाश में जबलपुर पुलिस दबिश दे रही थी।

मंगलवार रात हरिद्वार की कोतवाली पुलिस ने किशोरी को लावारिस हालत में महिला जिला अस्पताल के पास से पकड़ा था। उसने पूछताछ में बताया था कि उसके प्रेमी मुकुल ने उसके पिता व भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी। वह उसे यहां लेकर आया था। सामान लेने का बहाना बनाकर उसे यहां छोड़कर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed