फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Metro bus hits motorcyclists standing at traffic signal, one killed, another injured

Jabalpur: ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े मोटरसाइकिल सवारों को मेट्रो बस ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 07 Sep 2023 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 09:53 PM IST
सार

जबलपुर में बस ने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Jabalpur: Metro bus hits motorcyclists standing at traffic signal, one killed, another injured
Accident - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े मोटरसाइकिल सवारों को मेट्रो बस ने रौंद दिया। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार एक किशोर की मौत हो गई। घायल एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी मेट्रो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार के अनुसार हनुमान ताल निवासी सोहेल अंसारी अपने दोस्त निहाल मंसूरी (16) के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमसी 9928 में सवार होकर जा रहे थे। तैयब अली चौक सिग्नल पर मेट्रो बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1232 के चालक महेन्द्र कुमार पटेल ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान घायल निहाल मंसूरी की मौत हो गई। दूसरे घायल की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने धारा 304 ए, 279 व 337 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed