{"_id":"663764a1437c13f0b200cd78","slug":"jabalpur-laborer-died-due-to-collision-with-unknown-vehicle-died-at-the-spot-due-to-serious-head-injury-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, सिर में गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, सिर में गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही तोड़ा दम
Sun, 05 May 2024 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 04:21 PM IST
सार
अंधमूक बायपास ब्रिज में तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक अज्ञात वाहन चालक ने एक मजदूर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके कारण युवक मोटरसाइकिल सहित सड़क में गिर गया। सिर में गंभीर चोटें आई के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जाने निकले मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी।
गढ़ा पुलिस के अनुसार शहपुरा डिंडौरी निवासी मनीराम बैगा पाटन रोड स्थित ग्राम टिमरी में विनय चढ़ार के खेतों में सिंचाई का काम करता था। बैगा युवक के मकान में लेंटर डालना था। इसके लिए वह मोटरसाइकिल में सवार होकर शनिवार रात गांव जाने के लिए निकला था। अंधमूक बायपास ब्रिज में तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक अज्ञात वाहन चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके कारण बैगा युवक मोटरसाइकिल सहित सड़क में गिर गया। सिर में गंभीर चोटें आई के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने सूचना मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए तथा 279 के तहत प्रकरण दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन चालक के संबंध में पतासाजी जारी है।