फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Jabalpur is shivering due to cold winds, silence spreads on the streets as evening falls.

Jabalpur: सर्द हवाओं से ठिठुर रहा जबलपुर, शाम ढलते ही सड़कों पर पसर जाता है सन्नाटा

Thu, 21 Dec 2023 11:07 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 11:07 PM IST
सार

जबलपुर में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री झूल रहा है। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Jabalpur is shivering due to cold winds, silence spreads on the streets as evening falls.
ठंडा मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूनतम तापमान के सिंगल डिजिट में आते ही ठंड अपना असर दिखाने लगी थी। सर्द हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है।
विज्ञापन


जबलपुर में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री झूल रहा है। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय सूर्य की तपिश के कारण ठंड के तेवर कम हो जाते हैं। शाम ढलते ही ठंड अपने आक्रामक तेवर दिखाने लगी है। जिसके कारण मजबूरन लोग घरों में दुबक जाते हैं और आवश्यक कार्य होने में ही घरों से बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रवक्ता की मानें तो गुरुवार का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। उत्तरी हवाएं 3 से 4 किलोमीटर की रफ्तार से बह रही हैं। दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में उछाल आएगा और लोगों को ठंड के आक्रामक तेवरों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed