फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Injured worker died in Ordnance factory blast, accident happened fifteen days ago

Jabalpur: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट में घायल कर्मी की मौत, पंद्रह दिन पहले हुआ था हादसा

Fri, 14 Oct 2022 06:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 06:54 PM IST
सार

29 सितंबर को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सेक्शन 6 की बिल्डिंग नंबर 637 में आग भड़क गई थी। आग की चपेट में आने के कारण 6 कर्मचारी घायल हो गए थे। एक की मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Jabalpur: Injured worker died in Ordnance factory blast, accident happened fifteen days ago
घायल नंदकिशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में हुए ब्लास्ट में घायल कर्मी की उपचार के दौरान मुंबई में मौत हो गई। घायल कर्मी गत एक पखवाड़े से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 29 सितंबर को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सेक्शन 6 की बिल्डिंग नंबर 637 में आग भड़क गई थी। आग की चपेट में आने के कारण 6 कर्मचारी घायल हो गए थे। घायल कर्मचारियों को कहना है कि फिलिंग सेक्शन की 6 की बिल्डिंग नम्बर 637 में मेल्टर मशीन से बारूद को मिक्स कर पिघलाने का काम किया जाता है। पिघले हुए बारूद को ट्रे में रखते समय ब्लास्ट हो गया था। इस घटना में नंदकिशोर सोनी, करण आर्य, अंकित तिवारी, कालूराम मीणा, विजय तथा श्याम देव को झुलसने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। मामूली रूप से झुलसे व्यक्तियों को खमरिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन


नंदकिशोर सोनी को गंभीर रूप से घायल होने के कारण एयर लिफ्ट कर उपचार के लिए मुंबई स्थित नेशनल बर्न सेंटर ले जाया गया था। उपचार के दौरान फैक्ट्री कर्मी की 14 अक्टूबर की सुबह लगभग सवा 9 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed