फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Fire: Somebody had come to meet a relative, someone was admitted after being injured

Jabalpur Fire: कोई रिश्तेदार से मिलने पहुंचा था तो कोई घायल होने पर भर्ती था... पर मौत ने सबको लील लिया

Mon, 01 Aug 2022 10:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 10:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिल दहलाने वाले अग्निकांड में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से कुछ लोगों को मौत किसी बहाने से अस्पताल तक खींच लाई थी। कोई अपने रिश्तेदार के हाल-चाल जानने पहुंचा था तो कोई हादसे में बचकर यहां भर्ती हुआ था।

विज्ञापन
Jabalpur Fire: Somebody had come to meet a relative, someone was admitted after being injured
जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में चंडाल भाटा क्षेत्र में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर को आग लग गई। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें से कुछ लोगों को मौत किसी बहाने से अस्पताल तक खींच लाई थी। कोई अपने रिश्तेदार के हाल-चाल जानने पहुंचा था तो कोई हादसे में बचकर यहां भर्ती हुआ था। मरने वालों में अस्पताल कर्मी भी शामिल थे। 
विज्ञापन


तीन माह की बेटी से सिर से उठा पिता का साया
अस्पताल में कार्यरत कंचरपुर निवासी वीर सिंह उम्र 30 साल की मौत हो गई। बचपन में पिता की मौत के बाद मां तथा तीन बहनों का वह एकमात्र सहारा था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी तथा तीन माह की एक बेटी है। एक बहन की शादी हो गई थी तथा घटना की जानकारी मिलने पर रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

 
मौत ने बुलाया चित्रकूट से
चित्रकूट निवासी सोनू यादव उम्र 26 साल अपनी बड़ी मां अनुसूइया यादव उम्र 55 के साथ अस्पताल में भर्ती अपनी बुआ दीपा को देखने आया था। सोनू के मामा राजेश यादव निवासी चित्रकूट में बताया कि वह भी दीपा को देखने उनके साथ आया था। सुबह मरीज को देखने के बाद वह घर लौट गया था। इस घटना में अस्पताल में भर्ती दीपा तो बच गई, परंतु सोनू व अनुसूइया की मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन में आने का किया था वादा
इस घटना में अस्पताल में कार्यरत महिमा जाटव उम्र 23 साल की मौत हो गई। महिमा मूलत: नरसिंहपुर जिले की निवासी थी और किराये का मकान लेकर जबलपुर में रहती थी। उसके भाई अभिषेक ने बताया कि बहन ने राखी में घर आने का वादा किया था।
 
चार माह पहले पूरा किया था नर्सिंग का कोर्स
अस्पताल में कार्यरत स्वाति वर्मा उम्र 24 साल की इस घटना में मौत हो गई है। स्वाति ने चार माह पहले की नर्सिंग का कोर्स पूरा किया था। वह मूल रूप से सतना की रहने वाली थी, परंतु वर्तमान में परिवार मुम्बई में रहता था। वह जबलपुर स्थित आगा चौक निवासी अपने नाना भईयालाल के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के दौरान ही वह अपने नाना का घर छोड़कर अलग रहने लगी थी।


एक्सीडेंट में बचा, मौत ने नहीं छोड़ा पीछा
आगासौद निवासी दुर्गेश सिंह उम्र को एक्सीडेंट में घायल होने के कारण अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। एक्सीडेंट में वह बच गया परंतु अग्नि हादसे में उसकी मौत हो गई। इसके अलावा खटीक मोहल्ला निवासा 19 साल के तन्मय की इस अग्नि घटना में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed