{"_id":"63358d3fdd52c064f644d73a","slug":"jabalpur-explosion-in-ordnance-factory-khamaria-six-injured-three-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में धमाका, छह घायलों में एक की हालत गंभीर, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में धमाका, छह घायलों में एक की हालत गंभीर, जांच के आदेश
Thu, 29 Sep 2022 06:19 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 29 Sep 2022 06:19 PM IST
सार
जबलपुर के खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर धमाका हो गया है। हादसे में छह लोग घायल बताए गए हैं। इनमें एक की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर के खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर धमाका हो गया है। सेक्टर 6 में घटना हुई है। हादसे में छह लोग घायल बताए गए हैं। इनमें एक की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि फैक्ट्री के जिस सेक्शन में मेल्टर मशीन में बारूद को मिक्स करने के बाद पिघलाने का काम किया जा रहा था। पिघले बारूद को जब ट्रे में रखा गया तो अचानक आग लग गई और धमाका हो गया। हादसे में नंदकिशोर, करण आर्य, अंकित तिवारी, कालूराम मीणा, विजय और श्याम देव घायल हुए हैं। जिन्हें निजी अस्पताल भेजा गया है। इनमें से एक की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है।
घटना की जांच के निर्देश
ऑर्डिनेंस फैक्टी खमरिया में गुरुवार दोपहर सेक्शन 6 की बिल्डिंग नंबर 637 में आग भड़क गई। फैक्टरी के एडब्ल्यूएम एनडी तिवारी के अनुसार घटना का कारण स्पस्ष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना में लगभग आधा दर्जन कर्मचारियों झुलसे हैं। जिसमें से एक कर्मचारी अधिक झुलसा है। सभी कर्मचारी खतरे से बाहर हैं। दमकल की टीम ने तत्काल घटना स्थल में पहुंचकर आग पर काबू प्राप्त कर लिया था। घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
घायल कर्मचारियों को कहना है कि फिलिंग सेक्श 6 की उक्त बिल्डिंग में मेल्टर मशीन से बारूद को मिक्स कर पिघलाने के काम किया जाता है। पिघले हुए बारूद को ट्रे में रखते समय उक्त हादसा घटित हुए। मामूली रूप से झुलसे व्यक्तियों को खमरिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर रवाना कर दिया गया था।