{"_id":"64fc97ee9f8d88863f03d214","slug":"jabalpur-crime-teenager-murdered-by-knife-attack-police-busy-searching-for-accused-brothers-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Crime: सरेराह चाकू से हमला कर किशोर की हत्या, आरोपी भाइयों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Crime: सरेराह चाकू से हमला कर किशोर की हत्या, आरोपी भाइयों की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 09 Sep 2023 09:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 09 Sep 2023 09:36 PM IST
सार
Jabalpur Crime: जबलपुर जिले में सरेराह चाकू से हमला कर एक किशोर की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आपसी रंजिश के चलते ये हत्या की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जबलपुर में आपसी रंजिश के कारण दो भाइयों ने चाकू से हमला कर किशोर की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी भाइयों की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
रांझी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहनिया निवासी साहिल ठाकुर उम्र 17 साल को कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में रहने वाले शुभम व उसके भाई सचिन कुशवाहा से विवाद हुआ था। उस वक्त दोनों पक्ष में झगड़ा शांत हो गया था। साहिल लगभग 12 बजे घर से निकला था। आपसी रंजिश के कारण दोनों भाई घात लगाए हुए थे। किशोर जैसे ही सड़क पर आया, दोनों भाइयों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
घायल युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी दोनों भाइयों की सरगर्मी के साथ तलाश जारी है।
विज्ञापन
