{"_id":"664ccbf7da5826c978087a87","slug":"jabalpur-crime-minor-raped-in-bolero-three-accused-arrested-by-police-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Crime: नाबालिग से बोलेरो में दुष्कर्म, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Crime: नाबालिग से बोलेरो में दुष्कर्म, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Tue, 21 May 2024 09:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 21 May 2024 09:59 PM IST
सार
Jabalpur Crime: एक नाबालिग से बोलेरो में दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्त में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी को उसका परिचित बोलेरो गाड़ी में घुमाने के बहाने ले गया। बोलेरो गाड़ी में सवार उसके दो दोस्तों की मदद से उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिलवारा निवासी कक्षा 9वीं में पढने वाली 14 वर्षीय किशोरी औश्र शुभम रजक उम्र 20 के बीच लगभग एक साल पहले दोस्ती हुई थी। दोस्ताना संबंध होने के कारण दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी। युवक 17 मई की शाम को बोलेरो गाड़ी लेकर आया और किशोरी को घुमाने के बाहने अपने साथ ले गया। गाड़ी में शुभम के दो दोस्त पहले से सवार थे। शुभम ने अपने दोनों दोस्तों की मदद से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वह रात लगभग दो बजे किशोरी को घर के सामने छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
किशोरी ने घर आकर अपने साथ हुई घटना के संबंध में परिजनों को बताया था। उसके बाद घटना की रिपोर्ट तिलवारा थाने में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार व अपहरण का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शुभम के खिलाफ पूर्व के पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
विज्ञापन
