{"_id":"64bffe47cd392fb56e0ee6b5","slug":"jabalpur-crime-elderly-killed-by-ax-for-abusing-minor-juvenile-arrested-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Crime: अपशब्द कहने पर कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग महिला की हत्या, नाबालिग किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Crime: अपशब्द कहने पर कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग महिला की हत्या, नाबालिग किशोर गिरफ्तार
Tue, 25 Jul 2023 10:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:24 PM IST
सार
Jabalpur Crime: जबलपुर जिले में एक नाबालिग किशोर ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने नाबालिग को अपशब्द कह दिया था। फिलहाल, पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में अपशब्द कहे जाने से आक्रोशित नाबालिग किशोर ने कुल्हाड़ी से हमला कर 80 साल के बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद नाबालिग ने बुजुर्ग के शव को खेत में लगी झाड़ियों में छुपा दिया था। पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा करते हुए अरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहपुरा थानान्तर्गत ग्राम मगरमुहा में 22 जुलाई की शाम को खेत की झाड़ियों में रति बाई पटेल उम्र 80 साल का शव मिला था। बुजुर्ग के चेहरे, गले और गर्दन पर धारदार चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था। पुलिस की डॉग मूवमेंट तथा परिस्थिति जनक साक्ष्यों को आधार पर पुलिस ने 16 साल के किशोर से पूछताछ की।
विज्ञापन
किशोर ने बुजुर्ग की हत्या करना स्वीकार कर लिया। किशोर ने बताया कि बुजुर्ग ने उससे जानवरों को पानी-चारा देने के लिए कहा था। मना करने पर वह अपशब्दों का प्रयोग करने लगी, जिसके बाद उसने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को लगभग पचास मीटर दूर स्थित खेत की झाड़ियों में छुपा दिया था। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
