फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Crime: A middle-aged man was killed after being attacked with a stick-rod, a bloody body found

Jabalpur Crime: लाठी-रॉड से हमला कर अधेड़ की हत्या, तालाब किनारे मिला रक्तरंजित शव

Mon, 19 Jun 2023 05:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 05:27 PM IST
सार

जबलपुर जिले के ग्राम लमकना में तालाब किनारे एक अधेड़ की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। रॉड-लाठी से पीटकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Jabalpur Crime: A middle-aged man was killed after being attacked with a stick-rod, a bloody body found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लमकना में अज्ञात आरोपियों ने लाठी-रॉड से हमला कर अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी। अधेड़ का रक्तरंजित शव सोमवार की सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनके संबंध में प्रतासाजी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा के अनुसार ग्राम लमकना में तालाब किनारे एक अधेड़ व्यक्ति की रक्तरंजित लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक के सिर पर चेहरे में लाठी-रॉड से प्रहार किए जाने के निशान थे। उसके मुंह व नाक से खून बह रहा था। मृतक की शिनाख्ती ग्राम रीछी निवासी शिव सिंह ठाकुर (52) के रूप में हुई। अधेड़ शराब पीने का आदी था और इसी कारण से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह घुमंतू जैसी जिंदगी जीने लगा था और अक्सर शराब के नशे में कहीं भी सो जाता था।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed