{"_id":"66365bcf9375bd1fc5093e6a","slug":"jabalpur-bjp-yuva-morcha-leader-brutally-beat-up-a-youth-sleeping-in-a-temple-police-registered-a-case-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: मंदिर में सो रहे युवक को भाजयुमो नेता ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: मंदिर में सो रहे युवक को भाजयुमो नेता ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
Sat, 04 May 2024 09:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 04 May 2024 09:31 PM IST
सार
मंदिर में सो रहे युवक को भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता ने बेरहमी से पीटा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में रात के समय मंदिर में सो रहे युवक को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता ने लात मारकर उठाया। इसके बाद भाजयुमो के नेता व उसके साथियों ने युवक को बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो भी बनाया। पीटा हुआ युवक रहम की गुहार लगाते हुए गलती भी मान रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बरेला थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष यादव उम्र 27 निवासी पुराना जैन मंदिर के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह संतोष रजक के पास डायवरी का नाम करता है। वह एक मई को संतोष रजक को घर छोड़कर पैदल बरेला स्थित घर जा रहा था। थके होने के कारण वह किसी वाहन के इंतजार में सालीवाड़ा स्थित हनुमान मंदिर में बैठ गया। थकान के कारण उसे नींद आ गया था। रात लगभग 11 बजे भाजयुमो के नेता अजय दुबे ने मुझे लात मारकर जगाया। इसके बाद अजय दुबे के साथियों ने उसे पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा-323, 294, 506 तथा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भाजयुमो का नेता फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
इस घटना के विरोध में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने आरोपी भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोपी भाजयुमो नेता के स्थानीय विधायक इंदु तिवारी का करीबी बताते हुए दोनों के सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल किये है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया में हथियार के साथ भाजयुमो के नेता वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसमें वह चायनीज चाकू के साथ तथा देशी कट्टा माथे में लगाते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
