फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Assistant engineer of electricity department arrested for taking bribe of Rs. 60 thousand

Jabalpur: विद्युत विभाग का सहायक यंत्री 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी घूस

Mon, 18 Dec 2023 08:41 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 08:41 PM IST
सार

जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वत मामले में बड़ी कार्रवाई है। एक सहायक यंत्री को 60 हजार रुपये की घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है। मामले में जांच जारी है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Assistant engineer of electricity department arrested for taking bribe of Rs. 60 thousand
Bribe - फोटो : Social Media

विस्तार

विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक यंत्री को जबलपुर लोकायुक्त ने 60 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सहायक यंत्री ने 11 केवी लाइन तथा ट्रांसफॉर्मर को हैंडओवर लेने के लिए ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के अनुसार सिवनी निवासी ठेकेदार कलीम खान ने ग्राम टाकला में 11 केवी लाइन तथा ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य किया था। कार्य पूर्ण करने के बाद उसे विद्युत मंडल के हैंडओवर करना था। इसके एवज में जबलपुर स्थित छापर स्थित कार्यालय में पदस्थ सहायक यंत्री शैलेंद्र नाथ ने रिश्वत में 60 हजार रुपये मांगे थे। इसकी शिकायत लोकायुक्त विभाग से की गई थी।
विज्ञापन


ठेकेदार ने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर सहायक यंत्री को रिश्वत की रकम दी। सहायक यंत्री ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed