फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur accused in father-son murder case will be taken on remand again

Jabalpur: बाप-बेटे हत्याकांड में आरोपी का फिर लेंगे रिमांड, नाबालिग बेटी को रखा गया शहडोल स्थित संपेषण गृह में

Sat, 22 Jun 2024 09:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 09:54 PM IST
सार

सिविल लाइन थानांतर्गत मिलेनियम कॉलोनी निवासी रेलकर्मी राजकुमार विश्वकर्मा तथा उसके आठ वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद उनकी नाबालिग बेटी तथा पड़ोस में रहने वाला उसका प्रेमी मुकुल सिंह उम्र 20 साल फरार था। 

विज्ञापन
Jabalpur accused in father-son murder case will be taken on remand again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे मिलेनियम में नाबालिग प्रेमिका के साथ दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए थे। हरिद्वार पुलिस ने आरोपी लड़की को घटना के 75 दिन बाद गिरफ्तार किया था। प्रेमिका के गिरफ्तार होने के बाद आरोपी युवक ने भी जबलपुर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सिविल लाइन थानांतर्गत मिलेनियम कॉलोनी निवासी रेल कर्मी राजकुमार विश्वकर्मा तथा उसके आठ वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद उनकी नाबालिग बेटी तथा पड़ोस में रहने वाला उसका प्रेमी मुकुल सिंह उम्र 20 साल फरार था। पुलिस ने विभिन्न राज्यों में उसकी तलाश करते हुए दबिश दी थी। पुलिस की दबिश के पहले ही दोनों फरार हो जाते थे।
विज्ञापन


आरोपी नाबालिग लड़की को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। स्थानीय पुलिस लड़की को वापस जबलपुर लेकर आई तो आरोपी प्रेमी ने भी सिविल लाइन थाने में पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया था। आरोपी युवक से पूछताछ के लिए सात दिनों का पुलिस रिमांड न्यायालय से प्राप्त हुआ था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने लगभग दस हजार किलोमीटर का सफर ट्रेन व बस के माध्यम से किया और देश के दस राज्यों में गए थे। इस दौरान उन्होंने मृतक रेलवे कर्मचारी के खाते से सवा लाख रुपये निकाले थे। आरोपी ने बताया था कि हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को उसने बैंगलोर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि आरोपियों की उपस्थिति में घटना का रिक्रियेशन करवाया गया था। हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी तक बरामद नहीं कर पाया है। आरोपी का शीघ्र रिमांड लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामदी के लिए टीम को बैंगलौर भेजा जाएगा। आरोपी नाबालिग प्रेमी को शहडोल स्थित संप्रेषण गृह में रखा गया है। संप्रेषण गृह के उसका व्यवहार सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed