फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: A medical student who went for a walk with a friend died in a road accident

Jabalpur: सहपाठी संग घूमने गई मेडिकल छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत, ट्रक के चक्के में 30 मीटर तक घिसटती गई

Thu, 05 Jan 2023 08:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 08:01 PM IST
सार

जबलपुर में मेडिकल छात्रा की ट्रक के चक्के में फंसकर मौत हो गई। वह 30 मीटर तक पहिए में फंसकर घिसटती रही। छात्रा सहपाठी के साथ घूमने गई थी, लौटते समय हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Jabalpur: A medical student who went for a walk with a friend died in a road accident
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहपाठी के साथ घूमने गई मेडिकल छात्रा की सड़क दुर्घटना में देर रात मौत हो गई। मेडिकल छात्रा ट्रक के चक्के में फंसकर 30 मीटर तक घिसटते हुई गई थी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज की उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


गढ़ा थाना प्रभावी राकेश तिवारी के अनुसार मूलतः शहडोल निवासी रूबी ठाकुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस थर्ड ईयर की छात्रा थी। सहपाठी सौरभ ओछा निवासी रीवा के साथ बुधवार की शाम घूमने के लिए गई थी। दोनों रात लगभग दस बजे वापस होस्टल लौट रहे थे। अंधमुक बायपास मोड पर 14 चक्का ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से मेडिकल छात्र दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्रा ट्रक के चक्के में फंसकर तीस मीटर तक घिसटते हुए चली गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed