फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   injured youth was suffering on the road in Katni, ambulance did not come, was taken from JCB to the hospital

MP News: शर्मनाक तस्वीर! कटनी में सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक, नहीं आई एंबुलेंस, जेसीबी से पहुंचाया अस्पताल

Wed, 14 Sep 2022 08:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Sep 2022 08:13 AM IST
सार

कटनी जिले में सड़क हादसे में घायल एक युवक की जान बचाने के लिए उसे जेसीबी से अस्पताल पहुंचाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
injured youth was suffering on the road in Katni, ambulance did not come, was taken from JCB to the hospital
जेसीबी से अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी जिले में एक बार फिर बदहाल स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर देखने को मिली। दुर्घटना की सूचना देने के बाद जब आधे घंटे बीत जाने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो घायल युवक को जेसीबी की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में खितौली रोड का बताया जा रहा है। यहां सोमवार को दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 पर हादसे की जानकारी दी और एंबुलेंस भेजने को कहा, लेकिन करीब आधे घंटे बाद भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। मौजूद लोगों ने कई ऑटो वालों से भी अस्पताल चलने कहा लेकिन कोई नहीं रुका। मजबूरी में युवक की जान बचाने के लिए एक दुकानदार उसे अपनी जेसीबी के लोडिंग बकेट में रखकर अस्पताल ले गया। वहीं, एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने पर सीएमएचओ प्रदीप मुढ़िया ने कहा कि एंबुलेंस दूसरे गांव से आ रही थी, इसलिए घटनास्थल पर समय पर नहीं पहुंच सकी। नई एंबुलेंस के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। हादसे में घायल युवक की पहचान गैरतलाई गांव के महेश बर्मन (25) के रूप में की गई है। प्रदेश में समय पर एंबुलेंस न पहुंचने की घटनाएं इससे पहले भी देखने को मिल चुकी हैं। कई जिलों में गर्भवती महिलाओं और बीमारों को समय पर अस्पताल ले जाने एंबुलेंस नहीं पहुंच रही है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में मौत के बाद शव वाहन नसीब नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

#WATCH | Madhya Pradesh: Accident victim in Katni taken to hospital in a JCB as the ambulance got late in arriving at the accident spot (13.09) pic.twitter.com/f2qcMvUmcV

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 14, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed