{"_id":"63213feedce9c40a796bda61","slug":"injured-youth-was-suffering-on-the-road-in-katni-ambulance-did-not-come-was-taken-from-jcb-to-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शर्मनाक तस्वीर! कटनी में सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक, नहीं आई एंबुलेंस, जेसीबी से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शर्मनाक तस्वीर! कटनी में सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक, नहीं आई एंबुलेंस, जेसीबी से पहुंचाया अस्पताल
Wed, 14 Sep 2022 08:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 14 Sep 2022 08:13 AM IST
सार
कटनी जिले में सड़क हादसे में घायल एक युवक की जान बचाने के लिए उसे जेसीबी से अस्पताल पहुंचाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जेसीबी से अस्पताल ले जाते लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कटनी जिले में एक बार फिर बदहाल स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर देखने को मिली। दुर्घटना की सूचना देने के बाद जब आधे घंटे बीत जाने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो घायल युवक को जेसीबी की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार मामला कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में खितौली रोड का बताया जा रहा है। यहां सोमवार को दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 पर हादसे की जानकारी दी और एंबुलेंस भेजने को कहा, लेकिन करीब आधे घंटे बाद भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। मौजूद लोगों ने कई ऑटो वालों से भी अस्पताल चलने कहा लेकिन कोई नहीं रुका। मजबूरी में युवक की जान बचाने के लिए एक दुकानदार उसे अपनी जेसीबी के लोडिंग बकेट में रखकर अस्पताल ले गया। वहीं, एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने पर सीएमएचओ प्रदीप मुढ़िया ने कहा कि एंबुलेंस दूसरे गांव से आ रही थी, इसलिए घटनास्थल पर समय पर नहीं पहुंच सकी। नई एंबुलेंस के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। हादसे में घायल युवक की पहचान गैरतलाई गांव के महेश बर्मन (25) के रूप में की गई है। प्रदेश में समय पर एंबुलेंस न पहुंचने की घटनाएं इससे पहले भी देखने को मिल चुकी हैं। कई जिलों में गर्भवती महिलाओं और बीमारों को समय पर अस्पताल ले जाने एंबुलेंस नहीं पहुंच रही है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में मौत के बाद शव वाहन नसीब नहीं हो रहे हैं।

#WATCH | Madhya Pradesh: Accident victim in Katni taken to hospital in a JCB as the ambulance got late in arriving at the accident spot (13.09) pic.twitter.com/f2qcMvUmcV
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 14, 2022#WATCH | Madhya Pradesh: Accident victim in Katni taken to hospital in a JCB as the ambulance got late in arriving at the accident spot (13.09) pic.twitter.com/f2qcMvUmcV
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 14, 2022