फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   In the paddy scam case, two employees fell, Nainpur branch manager line attached service of another terminated

Jabalpur: धान घोटाला मामले में दो कर्मचारियों पर गिरी गाज, नैनपुर शाखा प्रबंधक लाइन अटैच, एक अन्य की सेवा खत्म

Mon, 01 May 2023 11:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 01 May 2023 11:02 AM IST
सार

मंडला के वेयर हाउस में रखे माल की निकासी में हेराफेरी करने के मामले में दो कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। नैनपुर शाखा प्रबंधक को जबलपुर लाइन अटैच किया गया है, जबकि एक अन्य दैनिक वेतन भोगी कर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन
In the paddy scam case, two employees fell, Nainpur branch manager line attached service of another terminated
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंडला के वेयर हाउस में रखे माल की निकासी में हेराफेरी का मामला सामने आया है। एंट्री में हेराफेरी के आरोप में नैनपुर शाखा प्रबंधक को जबलपुर कार्यालय अटैच कर दिया है। इसके अलावा एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार दिव्या वेयर हाउस में मप्र वेयर हाउसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन ने 19,531 क्विंटल धान का स्टोर किया था। MPWLC ने 28 फरवरी को दो ट्रक से लगभग 429 क्विंटल की निकासी करवाई थी। जिसमें से एक ट्रक निकासी की ऑन लाईन एंट्री नहीं की गयी थी। इस तरह लगभग 158 क्विंटल धान की एंट्री नहीं कर शासन को नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा अन्नपूर्णा वेयर हाउस से भी निकासी के बाद ऑन लाइन एंट्री नहीं की गयी थी।
विज्ञापन


जिसकी शिकायत MPWLC के अध्यक्ष राहुल सिंह तथा प्रशासनिक स्तर पर की गयी थी। MPWLC के अध्यक्ष ने क्षेत्रीय प्रबंधक जबलपुर संदीप बिसारिया को जांच के निर्देश दिये थे। जांच के बाद नैनपुर शाखा प्रबंधक उज्जवल प्रताप सिंह को निलंबित कर आरएम कार्यालय जबलपुर में अटैच किया गया है। इसके अलावा दैनिक वेतन भोगी नंद किशोर की सेवा समाप्त कर दी गयी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार शाखा प्रबंधक उज्जवल प्रताप सिंह पर पूर्व में गंभीर आरोप लगे थे। आरएम संदीप बिसारिया का संरक्षण होने के कारण उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पूरे घोटाले को उजागर करने में अहम भूमिका निभाने वाले एक अन्य दैनिक वेतन भोगी की सेवा समाप्त करने आरएम बिसारिया अपरे अधिनिस्थ कर्मचारियों पर दवाब बना रहे हैं।
विज्ञापन


MPWLC के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने जांच के निर्देश दिये थे। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि वेयर हाउस संचालक जागरूकता का परिचय देते हुए अनियमिकताओं के संबंध में शिकायत करें। वह अपने स्तर पर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। ईमानदार कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed