{"_id":"6485e85a44dba9ac9d06f1f9","slug":"in-jabalpur-a-girl-converted-and-married-a-muslim-youth-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: जीवित पुत्री का पिता ने किया पिंडदान, शोक संदेश छपवाकर कराया मृत्युभोज, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: जीवित पुत्री का पिता ने किया पिंडदान, शोक संदेश छपवाकर कराया मृत्युभोज, जानें क्या है मामला
Sun, 11 Jun 2023 09:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 11 Jun 2023 09:00 PM IST
सार
जीवित युवती के पिंडदान का शोक संदेश सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेम विवाह कर धर्म परिवर्तन करने से नाराज पिता ने जीवित पुत्री का पिंडदान कर मृत्युभोज किया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल शोक संदेश।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के एक क्षेत्र में पिता ने अपनी जीवित पुत्री का रविवार को पिंडदान करते हुए मृत्यु भोज का कार्यक्रम आयोजित किया। पिता ने इसके लिए शोक संदेश छपवाकर लोगों को भोज का निमंत्रण दिया। शोक संदेश कार्ड में पिता का बेटी के नाम के आगे 'सुपुत्री' लिखने के बजाय 'कुपुत्री' लिखवाया है। ये शोक संदेश सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला प्रेम विवाह और धर्म परिवर्तन से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह करने के बाद हिंदू युवती ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। हिंदू युवती के परिवार वालों की शिकायत है कि उनकी बेटी के कोर्ट मैरिज करने के पूर्व उन्हें नोटिस प्राप्त नहीं हुआ। बिना बताये इतना बड़ा कदम उठाने से परिवार के लोगों में बेटी के प्रति आक्रोश बना हुआ है। इसी नाराजगी के चलते हिंदू परिवार ने लड़की को मृत मानते हुए रविवार को ग्वारीघाट में पिंडदान करते हुए मृत्यु भोज का कार्यक्रम आयोजित किया।
युवती के पिता ने बताया कि बेटी के इस कदम से उनकी इज्जत तार-तार हो गई। पिता ने बताया कि वह घर में सबसे छोटी थी। हमने सोचा था धूमधाम से उसकी शादी करेंगे, कन्यादान करेंगे, लेकिन पिंडदान करना पड़ा। आज से मेरी बेटी मर गई। उन्होंने बेटी को मृत घोषित करते हुए पिंडदान व मृत्यु भोज के कार्ड छपवाए हैं।