फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Illegal recovery in the name of Haj pilgrimage, complaint to Enforcement Directorate

Jabalpur: हज यात्रा के नाम पर प्राइवेट ट्रैवलर्स कर रहे अवैध वसूली, प्रवर्तन निदेशालय से की गई शिकायत

Sun, 11 Dec 2022 07:46 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 07:46 AM IST
सार

यूथ फेडरेशन जबलपुर के जमा खान ने बताया कि सेंट्रल हज कमेटी इंडिया 3 लाख 97 हजार रुपये हज यात्रा के लिए लेता है। जबलपुर स्थित अलमदिना हज टूर तथा अलमिजान हज टूर नामक प्राइवेट ट्रैवलर्स हज यात्रा के लिए साढ़े पांच से छ लाख रुपये ले रहा है। 

विज्ञापन
Illegal recovery in the name of Haj pilgrimage, complaint to Enforcement Directorate
प्रवर्तन निदेशालय।

विस्तार

हज यात्रा के नाम पर प्राइवेट ट्रैवलर्स द्वारा लोगों से अवैध वसूली किए जाने के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय से शिकायत किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत में कहा गया है कि हज यात्रा में जाने वाले व्यक्तियों को फीडबैक भी प्राइवेट ट्रैवलर्स द्वारा दिया जाता है।
विज्ञापन


बता दें कि यूथ फेडरेशन जबलपुर के जमा खान ने बताया कि सेंट्रल हज कमेटी इंडिया 3 लाख 97 हजार रुपये हज यात्रा के लिए लेता है। जबलपुर स्थित अलमदिना हज टूर तथा अलमिजान हज टूर नामक प्राइवेट ट्रैवलर्स हज यात्रा के लिए साढ़े पांच से छ लाख रुपये ले रहा है। जिसमें से 4 लाख रुपये बैंक खाते में तथा शेष रकम नगद लेते हैं। जो पूरी तरफ से ब्लैकमनी होती है और किसी प्रकार की कोई रसीद नहीं दी जाती है।
विज्ञापन


हज यात्रा में जाने वाले को स्वयं के मोबाइल से यात्रा का फीडबैक देना होता है। प्राइवेट ट्रैवलर्स अपने मोबाइल से यात्रा का फीडबैक देते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि यात्रा का फीडबैक सही नहीं होने पर सेन्ट्रल हज कमेटी ऐसी एजेन्सियों से हाजियों का अनुबंध निरस्त कर देती है। हज यात्रा के नाम पर ब्लैकमनी लेकर प्राइवेट ट्रैवलर्स एजेन्सियों के मालिक ने सम्पत्ति एकत्र की है। मुस्लिम समाज में हज पवित्र यात्रा है, जिनके नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। जिसकी जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय से लिखित शिकायत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed