फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Hearing in defamation case against Rahul Gandhi extended till May 14

MP: राहुल गांधी मानहानि केस में शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय को जवाब पेश करने के लिए मिली मोहलत, सुनवाई टली

Tue, 12 May 2026 10:05 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 10:05 PM IST
सार

राहुल गांधी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मानहानि मामले में शिकायतकर्ता कार्तिकेय सिंह चौहान को जवाब पेश करने के लिए दो दिन का समय दिया। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के समन आदेश पर रोक लगाने से फिलहाल इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Hearing in defamation case against Rahul Gandhi extended till May 14
राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले सुनवाई 14 मई तक बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता कार्तिकेय सिंह चौहान को जवाब पेश करने के लिए दो दिन की अतिरिक्त मोहलत दी है। मामले की अगली सुनवाई 14 मई को निर्धारित की गई है। हालांकि कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

मामले की सुनवाई जस्टिस पीके अग्रवाल की एकलपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: हाईकोर्ट सख्त: कांग्रेस IT सेल कार्यकर्ताओं की हिरासत प्रथम दृष्टया अवैध, भोपाल पुलिस कमिश्नर को जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कार्तिकेय सिंह चौहान ने राहुल गांधी के खिलाफ भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का परिवाद दायर किया था। शिकायत में कहा गया था कि वर्ष 2018 में झाबुआ की एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लीक का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम लिया था। राहुल गांधी ने अपने भाषण में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ हुई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश में ऐसी कार्रवाई न होने की बात कही थी।

कार्तिकेय सिंह चौहान का आरोप है कि इस बयान से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। मामले में विशेष मजिस्ट्रेट ने राहुल गांधी को समन जारी किया था। इसी समन और परिवाद को निरस्त कराने के लिए राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा और अजय गुप्ता ने पक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed