{"_id":"615de2548ebc3e8ba8043f00","slug":"government-land-worth-rupees-28-crore-freed-of-encroachment-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: अतिक्रमण से मुक्त कराई गई 28 करोड़ रुपये कीमत की सरकारी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: अतिक्रमण से मुक्त कराई गई 28 करोड़ रुपये कीमत की सरकारी जमीन
Wed, 06 Oct 2021 11:22 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:22 PM IST
सार
जबलपुर के दो इलाकों में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से कुल सात एकड़ सरकारी जमीन को मुक्त करवाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार को सात एकड़ सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटा दिया गया। इस जमीन की कीमत करीब 28 करोड़ रुपये है। एसडीएम नमह शिवाय अरजरिया ने बताया कि इस दौरान सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को भी ढहा दिया गया। ढहाए गए ढांचों की कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई सुहाई और महाराजपुर इलाकों में कई स्थानों पर की गई।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि कुख्यात अपराधी यूसुफ खान ने महाराजपुर में चार एकड़ जमीन पर अवैध तरीके से एक इमारत का निर्माण करवाया था। इस इमारत को ढहा दिया गया है और जमीन को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने आगे बताया कि सुहागी इलाके में दो एकड़ जमीन पर अनवर हुसैन नामक व्यक्ति और कुछ अन्य लोगों द्वारा करवाए गए अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुहाई इलाके में ही महिला एवं बाल विकास विभाक को आवंटित दो एकड़ जमीन में से एक एकड़ पर करवाए गए अवैध निर्माण को भी ढहा दिया गया। यह निर्माण मुकेश दुबे नामक एक व्यक्ति ने करवाया था।
विज्ञापन
