{"_id":"67dd39451416aad5150bf054","slug":"four-accused-who-attacked-policemen-sentenced-to-five-years-each-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2747692-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले चार दोषियों को पांच-पांच साल की सजा, जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले चार दोषियों को पांच-पांच साल की सजा, जुर्माना भी लगाया
Fri, 21 Mar 2025 04:09 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 04:09 PM IST
सार
बेलखेड़ा थाने के पुलिसकर्मियों पर सब्बल से हमला करने वाले चार आरोपियों को पाटन न्यायालय ने दोषी करार देते हुए पांच साल के सश्रम कारावास और दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। अदालत का यह फैसला सख्त कानूनी संदेश देता है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर सब्बल से हमला कर लहूलुहान करने वाले चार आरोपियों को पाटन न्यायालय ने दोषी करार दिया है। (सांकेतिक)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर सब्बल से हमला कर लहूलुहान करने वाले चार आरोपियों को पाटन न्यायालय ने दोषी करार दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश रजक ने आरोपियों को पांच-पांच साल के सश्रम कारावास व दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
ये भी पढ़ें- धान मिलिंग तथा फर्जी खरीदी में 46 करोड़ का घोटाला उजागर, 74 व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
विशेष लोक अभियोजक संदीप जैन ने अदालत में पक्ष रखते हुए बताया कि 7 जून 2029 को बेलखेड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक संदीप की ड्यूटी डायल-100 में थी। उसी दौरान ग्राम झलौन से शुभम लोधी ने फोन कर सूचना दी कि पंचू बर्मन और कल्लू बर्मन के परिवारों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही आरक्षक संदीप, आरक्षक मनोज, आरक्षक रोहित, वाहन चालक धर्मेंद्र व एएसआई लेखराम ग्राम झलौन पहुंचे। वहां से पंचू बर्मन को साथ लेकर जब वे ग्राम कूड़ाकला हार में कल्लू बर्मन के घर के सामने पहुंचे, तो आरोपियों ने पंचू बर्मन को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर हमला
जब पुलिसकर्मियों ने स्थिति को शांत करने के लिए समझाइश दी, तो चारों आरोपी – कल्लू पिता लच्छू बर्मन (45 वर्ष), मधू पिता लच्छू बर्मन (57 वर्ष), मोहन पिता कल्लू उर्फ कोमल बर्मन (26 वर्ष), रामकुमार पिता कल्लू उर्फ कोमल बर्मन (26 वर्ष), सभी निवासी ग्राम कूड़ाकला हार, बेलखेड़ा ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और लाठी व सब्बल से हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक संदीप, लेखराम व अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने की आत्महत्या, परिजन बोले- जबरन रखती थी साथ, अब फरार
अदालत का निर्णय
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने प्रस्तुत गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को दोषी सिद्ध किया। अदालत ने चारों आरोपियों को पांच-पांच साल के सश्रम कारावास और दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। इस फैसले से स्पष्ट होता है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने व पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस पर हमलों को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण साबित हो सकता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन